फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber criminals duped an entrepreneur of Rs 49 lakh in Bareilly

उद्यमी से 49 लाख की ठगी: ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का दिया लालच, सात खातों में डलवाई रकम

Sun, 02 Jun 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक उद्यमी को अपने जाल में फंसा लिया। उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर कमाई का झांसा दिया। बाद में उद्यमी से कई बार में 49 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। 

विज्ञापन
Cyber criminals duped an entrepreneur of Rs 49 lakh in Bareilly
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छोटे-छोटे टास्क पूरा करके अतिरिक्त कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने परसाखेड़ा के उद्यमी से 49 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माहभर पहले परसाखेड़ा में फैक्टरी संचालित करने वाले शख्स को ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसी ग्रुप में उनको अतिरिक्त कमाई का ऑफर दिया। उनके पास ऑनलाइन ही वेबसाइट व चैनल को लाइक करने का प्रस्ताव आया। 

विज्ञापन


ऐसा करने पर ठगों ने उन्हें कमाई भी कराई। भरोसे में लेकर निवेश की स्कीम समझाई गई। शुरुआत में उनको 30 हजार रुपये वापस भी मिले। इसके बाद ज्यादा निवेश के लिए उकसाया गया। धीरे-धीरे करके उनसे 48.90 लाख रुपये ठग लिए गए। काफी समय तक रकम वापस न मिलने पर उद्यमी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने साइबर थाना पुलिस को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


सात खातों में डलवाए रुपये, सिर्फ दो में बची रकम
साइबर ठगों ने उद्यमी से सात बैंक खातों में रकम डलवाई थी। पुलिस ने इनकी जानकारी की तो केवल दो खातों में क्रमवार पांच व दस लाख रुपये बचे थे, जिसे फ्रीज कराया गया। बाकी पांच खातों से रकम नहीं बची है है। माना जा रहा है कि बाकी धन विदेशी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों से ठगी के बाद रकम की निकासी दुबई और वियतनाम से हो रही है। सालभर में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमों की जांच में पता लगा है कि शातिरों के आईपी एड्रेस दुबई, फिलीपीन, म्यांमार, वियतनाम व कंबोडिया के हैं। भारतीयों को फंसाने के लिए भारतीय खाते ही इस्तेमाल होते हैं। 

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रलोभन देकर साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। पुलिस कई मामलों में समय से सूचना मिलने पर लोगों की रकम वापस भी कराती है पर हर मामले में यह संभव नहीं हो पाता। सावधान रहना ही इससे बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। किसी को अपनी निजी जानकारी बिल्कुल न दें। 

ये बरतें सावधानी
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें। 
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं। 
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें। 
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें। 
  • रात में सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें। 
  • ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। 
  • cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed