{"_id":"68000be982c62e878d0b7edb","slug":"cut-pipes-and-open-pits-pose-a-danger-to-people-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-891-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कटे पाइप और खुले गड्ढे लोगों के लिए बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कटे पाइप और खुले गड्ढे लोगों के लिए बने खतरा
विज्ञापन
मीरगंज में खुले गड्ढे एवं टंकी से बहता पानी
मीरगंज। नगर पंचायत में जल निगम के ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। जगह-जगह गड्ढे खुले छोड़ दिए हैं, जो अब जानलेवा साबित हो सकते हैं। टंकी से जुड़े पाइपों को काटने के बाद ठेकेदार गड्ढों को यूं ही खुला छोड़कर चलते बने। नतीजा यह है कि सुबह से ही टंकी का पानी बहता रहा, जिससे पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
कस्बे में जहां-जहां गड्ढे खोदे गए थे। वहां मरम्मत का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ स्थानों पर तो गड्ढे अब भी खुले पड़े हैं। वहीं, कई जगह खुली टोटियों से लगातार पानी बह रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ जा रहा है। पाइपलाइनें भी जगह-जगह से फटी पड़ी हैं, लेकिन जल निगम के अधिकारी शिकायतों के बावजूद निष्क्रिय बने हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं।
स्थानीय जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन न तो ठेकेदार जवाब दे रहे हैं, न ही कोई प्रशासनिक हस्तक्षेप नजर आ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा कई बार जल निगम के जेई को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार ने गड्ढे भरने एवं पाइप जोड़ने की जहमत नहीं उठाई है। संवाद