{"_id":"698f8f316c34f66cf2056620","slug":"customized-gifts-and-roses-on-the-festival-of-love-bareilly-news-c-4-vns1074-826020-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेम के त्योहार पर कस्टमाइज गिफ्ट और गुलाब की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेम के त्योहार पर कस्टमाइज गिफ्ट और गुलाब की बहार
विज्ञापन
बरेली। बाजारों में वेलेंटाइन डे की रौनक छाई हुई है। प्रेमी युगल और दंपती एक-दूसरे के लिए कस्टमाइज गिफ्ट खरीद रहे हैं। कोई आकर्षक लाइटिंग शोपीस भेंट कर रहा है तो कोई कस्टमाइज फोटो फ्रेम, मग्स, रोज और सॉफ्ट टॉयज के माध्यम से अपने जज्बात बयां कर रहा है। बाजारों में गिफ्ट आइटमों की भरमार है और दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। लाल गुलाब की भी मांग बढ़ गई है। यह 60 रुपये तक बिक रहा है।
कारोबारी विकास नागपाल ने बताया कि युवाओं में सेवन डेज कॉम्बो सेट खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसमें रोज डे से लेकर वेलेंटाइन डे तक सातों दिनों के प्रतीकात्मक गिफ्ट एक साथ पैक किए जाते हैं। इसके अलावा लाइट वाला फोटो फ्रेम, नाम या फोटो वाले शोपीस, पर्स और परफ्यूम भी एवरग्रीन गिफ्ट के रूप में पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार छोटे से लेकर प्रीमियम रेंज तक की खरीदारी कर रहे हैं।
फूल विक्रेता प्यारेलाल ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग कई गुना बढ़ गई है। आम दिनों में 30 रुपये में बिकने वाला एक गुलाब इस बार 60 रुपये तक में बिक रहा है। गुलाब के विभिन्न आकर्षक रंग उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे अधिक मांग लाल गुलाब की ही है। युवा अपनी पसंद के अनुसार गुलदस्ते तैयार करवा रहे हैं। कई लोग गुलाब के साथ चॉकलेट और सजावटी रैपिंग जोड़कर खास बुके बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
चॉकलेट की हो रही जमकर बिक्री
चॉकलेट व्यवसायी अमित गुप्ता ने बताया कि इस बार ड्राई फ्रूट चॉकलेट और गिफ्ट पैक चॉकलेट की खूब बिक्री हो रही है। दिल के आकार वाली चॉकलेट, विशेष संदेश वाले चॉकलेट बॉक्स और प्रीमियम पैक युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। अलग-अलग रेंज में पैक उपलब्ध हैं। हर वर्ग के ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। संवाद
-- -
पार्कों में अश्लीलता पर नजर रखेगी पुलिस
बरेली। वेलेंटाइन डे पर शनिवार को पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एंटी रोमियो दस्ता सक्रिय रहेगा। विरोध के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों पर भी सख्ती की जाएगी।
पिछले साल वेलेंटाइन डे पर हैदरी दल के नाम से कुछ लोगों ने समुदाय विशेष की लड़कियों से अभद्रता कर उनके वीडियो वायरल किए थे। कुछ अन्य धार्मिक संगठन भी पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर युवक-युवतियों से अभद्रता करते रहे हैं। इस लिहाज से इस बार खास सावधानी बरतने का निर्देश है। शहर के सभी प्रमुख पार्कों, मॉल व सिनेमाघरों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किसी को भी फूहड़ता करने या किसी प्रेमी युगल से अभद्रता करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। संगठन के उन पदाधिकारियों पर भी सख्ती की जाएगी जो विरोध के नाम पर गुंडागर्दी करते हैं। ब्यूरो