फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Culvert choked in Chhoti Vihar... dirty water entered the houses of two colonies

Bareilly News: छोटी विहार में पुलिया चोक... दो कॉलोनियों के मकानों में घुसा गंदा पानी

Tue, 22 Apr 2025 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 22 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Culvert choked in Chhoti Vihar... dirty water entered the houses of two colonies
बरेली। छोटी विहार में पुलिया चोक होने से दो कॉलोनियों समेत आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। कॉलोनियों के मकानों में गंदा पानी घुसने से लोगों का बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया। इसके बाद सफाई को पहुंची टीम काे देख जनता का गुस्सा फूटा। उनका कहना था कि साफ-सफाई से कुछ नहीं होगा, यहां नाले और पुलिया का निर्माण किया जाए। जलभराव से 100 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को छोटी विहार वार्ड में सूद धर्मकांटे के पास पुलिया चोक होने से पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया। पड़ोस में स्थित एक नर्सरी में पानी के घुसने की शुरुआत हुई और इसके बाद कुछ ही देर में राजीव कॉलोनी व बन्नूवाल फेस-टू में भी जलभराव हो गया। इसकी शिकायत पार्षद संजू देवी से की।
विज्ञापन

मौके पर पार्षद के पति हरपाल सिंह पहुंचे और नगर निगम से नाला सफाई के लिए जेसीबी मंगवाई। इसको देख वहां खड़े लोग गुस्सा गए, लोगों ने कहा कि पुलिया चोक होना अब आम बात हो गई है, नाला सफाई नहीं चाहिए। यहां पर अधूरे नाले और पुलिया निर्माण कराया जाए। इसके बाद उन्होंने आश्वासन देकर माहौल शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद के पति को सुनाई खरी-खोटी
पूरा मामला जेसीबी और सकर मशीन के पहुंचने पर बिगड़ा। पुलिया के पास साफ-सफाई के लिए गड्ढा किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने काम रुकवाया और पार्षद के पति मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि यह गलत कर रहे हैं, इसमें गड्ढा क्यों कराया गया है। यहां पर नाले का निर्माण होगा। हर दूसरे दिन पुलिया चोक होने की वजह से दिक्कत होती है।


अधिकारियों ने निर्माण विभाग को एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश
पार्षद के पति हरपाल सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र में जनता से समझाने के बाद नगर निगम पहुंचे और महापौर से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुलिया और अधूरे नाले निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। वहीं, नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों से सर्वे करने को कहा है। सफाई के बाद जल्द से जल्द निर्माण कराने की बात पर सहमति बनी है।



पुलिया चोक होने की समस्या सामने आई है, इसको साफ कराया जा रहा है। इसके बाद निर्माण विभाग को सर्वे कर पूर्ण रिपोर्ट देने को कहा है, जिससे एस्टीमेट बनाकर वहां कार्य कराया जा सके।
संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed