फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cultural programme in district.

Bareilly News: शुक्ल योग में पूजी गईं मां शैलपुत्री, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Tue, 23 Sep 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
साहुकारा स्थित माँ नौ देवी मंदिर में आरती के दौरान उमड़ी श्रद्धालुयों की भीड़ - अमर उजाला
बरेली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को शुक्ल योग में घरों व मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से शुरू हुआ, जिसमें भक्तों ने घरों व मंदिरों में घट स्थापना कर अखंड दीप जलाए। सुबह माता के शृंगार के बाद मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांग। फूलों व लाइटों से सजे मंदिरों में दिनभर माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्त नारियल-चुनरी व अन्य पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। माता को शृंगार का सामान अर्पित किया। पंडित रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि सुबह आरती के बाद से ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर में मां दुर्गा के नौ स्वरूप हैं, जिनकी सभी दिन पूजा की जाएगी। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मनोकामना मांगने वाले भक्तों की सभी मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन


कालीबाड़ी में उमड़े श्रद्धालु
कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता की आरती उतारी। उन्हें गोला, चुनरी, प्रसाद चढ़ाया। मान्यता है कि एक बंगाली बाबा को सपने में मां काली ने दर्शन देते हुए यहां मूर्ति स्थापना का आदेश दिया था। इसके बाद यहां माता की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी बृजेश गौड़ बताते हैं कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरासी घंटा मंदिर में गूंजे भजन
बदायूं रोड पर स्थित चौरासी घंटा मंदिर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा। सुबह माता की आरती के बाद भक्तों में चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। महिलाएं माता के भजन गाए। शाम को आरती के बाद दीपक जलाए गए। छंद के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

हरे राम नव दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने किया मां का गुणगान
सुभाषनगर की अवधपुरी कॉलोनी में स्थित श्री हरे राम नव दुर्गा मंदिर में मां का पूजन, घट स्थापना, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। ममता शर्मा ने माता को श्रीफल सहित शृंगार के सामान, वस्त्र एवं आभूषण अर्पित किए। दोपहर से शाम तक मंदिर प्रांगण में नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेखा सक्सेना, सारिका सक्सेना, हर्षिता सक्सेना ने माता के छंद गाए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा, सोम सक्सेना, ममता मिश्रा, सत्यवती सिंह चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed