{"_id":"5e2f4b218ebc3e4b130d4fd0","slug":"cultural-bareilly-news-bly3934965132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की विसंगतियों का कोलाज है ‘नोट्स ऑन चाय’ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की विसंगतियों का कोलाज है ‘नोट्स ऑन चाय’ नाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थिएटर फेस्ट में आठ दिवसीय नाटकों का यादगार सफर हुआ पूरा
अभिनेता राजपाल यादव उपस्थिति रही यादगार
बरेली। विंडरमेयर में चल रहा थिएटर फेस्ट ‘नोट्स ऑन चाय’ नाटक के मंचन के साथ पूरा हो गया। इसमें हास्य अभिनेता राजपाल यादव का आना और दर्शकों को अपना बना लेना याद रहेगा।
दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस बार आठ दिवसीय फेस्ट में छह संगीतमयी प्रस्तुतियां बरेली के लिए यादगार बनी। कुछ इतिहास से जुड़ी कहानियां तो कुछ मौजूदा समाज से जुड़े किस्सों की प्रस्तुतियां दर्शकों को अंतर्मन छूने में कामयाब रहीं। इसी कड़ी में अंतिम दिन रविवार को मुंबई थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति ‘नोट्स ऑन चाय’ नाटक भी रहा। इस एकल प्रस्तुति की कहानी में जाएं तो यह भारतीय शहरी जीवन पर केंद्रित ऐसा नाटक है जो रोजमार्रा की जिंदगी की विसंगतियों के साथ ही लोगों की जिंदगी की बाहरी और अंदरूनी अनुभूतियों के तमाम किस्सों और छवियों का कोलाज रचता है, जिसके माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी की तमाम इच्छाओं, भय और असुरक्षा के अनकहे भावों को उजागर किया गया है।
इंसान की जिंदगी की इस पूरी कहानी को मंच पर प्रस्तुत किया मुंबई में रहने वाली ज्योति डोगरा ने। उन्होंने रंगकर्म के परिदृश्य पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बरेली के नाट्य प्रेमियों के लिए ज्योति डोगरा का नाम नया नहीं है। इससे पहले भी वह विंडरमेयर के मंच पर अपनी प्रयोगधर्मी प्रस्तुति ‘ब्लैक होल’ नाटक के रूप में दे चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि ‘नोट्स ऑन चाय’ नाटक को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिल चुकी है। हाल ही में उन्होेंने लंदन, ज्यूरिख, बर्लिन, डेनमार्क, न्यूयार्क और सिंगापुर में इस नाटक के शो किए हैं। इस नाटक में निर्देशन और अभिनय ज्योति डोगरा का है। परिधान शुसी विक्रे, पोस्टर संपादन हनुमंत खन्ना और प्रकाश संपादन एवं संचालन अर्घ्य लाहिरी व अनुज चोपड़ा है। समापन से पहले नाटक की निर्देशक एवं अभिनेत्री ज्योति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. गरिमा सिंह, प्रभात सिंह, शिवानी रेकी, चरण कमलजीत सिंह, संजीव चावला, नवीन कालरा, डा. शालिनी अरोड़ा, ब्रजेश तिवारी, अमन मलिक आदि मौजूद रहे।