फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

मेले में लोगों का जी आया नूं कहकर किया स्वागत

Sat, 11 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
cultural
दशहरा मेला ग्राउंड में पंजाबी वेलफेयर सोसायटी का तीन दिवसीय लोहड़ी मेला शुरू
विज्ञापन

बरेली। पंजाबी संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय लोहड़ी मेला शुक्रवार को दशहरा मेला ग्राउंड में शुरू हुआ। पहला दिन महिला दिवस के रूप में मनाया गया। मेले के अंतिम दिन बेटी को जन्म देने वाले पति पत्नी को सम्मानित किया जाएगा।

पहले दिन मेले का उद्घाटन पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने किया। इसके बाद अरदास और आरती की गई। मेेला परिसर में ढोल नगाड़ों की थापों से पंजाब का माहौल जीवंत हो उठा। सोसायटी के सदस्य सभी आगंतुकों का जी आया नूं करके स्वागत कर रहे थे, जो बरबस लोगों को आकर्षित कर रहा था। मेले को संबोधित करते हुए पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने कहा कि मेले के जरिये हम शहर के लोगों को पंजाबी संस्कृति से रूबरू कराते हैं। मेले में लोगों के मनोरंजन और पंजाबी व्यंजनों के खानपान का पूरा प्रबंध हैं। सोसायटी की मुहिम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सम्मान है। पहला दिन इसी के नाम है। इसके बाद बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें हाउजी गेम, कलेक्ट बाल आदि शामिल थे। फिटनेस मंत्रणा में महिलाओं को स्पेशल फिटनेस क्लासेज दी गई। महिला कुकिंग प्रतियोगिता में सहज गुलाटी प्रथम, गरिमा साहनी द्वितीय और शारदा अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस कंपटीशन सीनियर में वंश अरोरा प्रथम, प्रियांशी कपूर द्वितीय और वंशिका धुस्सा तृतीय रहीं। जूनियर ग्रुप में अश्मी आहूजा, माधव मलिक, बंदगी कौर और ग्रुप डांस में भूमेश तनेजा, लक्षिता गार्गी, इशिता छाबड़ा विजेता रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता में गीता अरोरा, सुनीता मानिक टाला, परवेश कोचड़, सीमा तनेजा, श्रुति अरुन मेहता, सोनू बांगा, हिना अरोरा, ज्योति खुराना आदि का योगदान रहा। मेले में पंजाबी परिधान, मक्के की रोटी और सरसों का साग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मेले का स्पेशल प्रोग्राम पंजाब से आए भांगड़ा और गिद्दा ग्रुप का भांगड़ा डांस रहा। गतका पार्टी के दीप सिंह अखाड़ा ने हैरतंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधायक राजेश मिश्रा भरतौल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, परमीत महरोत्रा, अमरपाल सिंह रोम्पी, आरेंद्र अरोरा कुक्की, पारुष अरोरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed