{"_id":"5d9a4c058ebc3e93b65d5bc6","slug":"cultural-bareilly-news-bly3791491175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन-डे पर आईएमए ने वरिष्ठों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन-डे पर आईएमए ने वरिष्ठों का किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में रविवार रात वर्ल्ड सीनियर सिटीजन-डे के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले पांच डॉक्टरों, तीन समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर रणवीर प्रसाद, विधायक डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेना के पूर्व जवान भी शामिल हुए। इस दौरान एक-एक हस्ती को मंच पर बुलाकर वक्ताओं ने उनकी उपलब्धियां बताईं। साथ ही समाज के प्रति उनकी ईमानदारी का परिचय दिया। इनमें आईएमए परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एके चौहान, डॉ. हरीश खंडेलवाल, डॉ. एसजेड खान, डॉ. आरडी शर्मा और डॉ. मंजू गुप्ता को सम्मानित किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न दिए। साथ ही कमिश्नर रणवीर सिंह और अन्य लोगों ने भी उन्हें सम्मानित किया। समाजसेवियों ने पूर्व सैनिक सूबेदार अहलावत को सम्मानित किया। आरएसएस के पदाधिकारी राधेश्याम को भी सम्मानित किया गया। आईएमए के लिए निशुल्क सेवाएं देने वाले शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट योगेंद्र सक्सेना भी सम्मानित हुए। संचालन डालिमा अग्रवाल, डॉ. अनीता अजय ने किया। इस मौके पर डॉ. अनूप आर्या, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. मनोज हिरानी आदि मौजूद रहे।