{"_id":"5d52f9ef8ebc3e6cf57b428f","slug":"cultural-bareilly-news-bly3723541122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता बनना है तो महिलाएं स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता बनना है तो महिलाएं स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता बनना है तो महिलाएं स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 69 रोगियों का इलाज किया गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश गर्ग ने कहा कि महिलाओं पर पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन अगर वे खुद स्वस्थ नहीं रहेंगी तो यह जिम्मेदारी कैसे निभा पाएंगी। हर मोर्चे पर जीतना है तो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही होगा।
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। एक काउंटर पर संजय कुमार मरीजों का नि:शुल्क पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे काउंटर पर चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश गर्ग अपनी टीम के साथ रोगियों का परीक्षण कर रहे थे। तीसरे काउंटर पर फार्मासिस्ट अमित सिंह मरीजों को मुफ्त दवाई दे रहे थे। शिविर में कुल 69 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। चिकित्साधिकारी ने बताया कि आजकल वायरल, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारियां ज्यादा फैल रही हैं। वायरल से पीड़ित मरीज मुंह को रूमाल से ढक कर रखें। घर वाले वायरल पीड़ित से थोड़ी दूरी बना कर रहें। गंदगी से बचाव करें। वायरल शुरू होते ही प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर चेकअप कराएं। शिविर की व्यवस्था में स्टाफ के पवन कुमार, वार्ड आया सरिता और स्टाफ नर्स पूजा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।