{"_id":"5d1d18bc8ebc3e3cc2794348","slug":"cultural-bareilly-news-bly3671871126","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्कृति और नैतिक शिक्षा का ज्ञान बनाता है सभ्य नागरिक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्कृति और नैतिक शिक्षा का ज्ञान बनाता है सभ्य नागरिक’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘रोटरी स्कूल का मकसद सिर्फ इंग्लिश लैंग्वेज ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को संस्कृति और नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना भी है। ताकि वे बड़े होकर बेहतर नागरिक बन देश की सेवा कर सकें।’ यह बातें बुधवार को फरीदपुर स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में भ्रमण के दौरान रोटरी मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने कहीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में जाना। कविताएं सुनीं और शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के टिप्स दिए।
बुधवार को रोटरी पब्लिक स्कूल में मंडलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई।
मंडलाध्यक्ष ने स्कूल परिसर का जायजा लेने के बाद रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। पौधों के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। परिसर में साढ़े पांच सौ से अधिक पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में रोटरी साउथ के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, सचिव कपिल अग्रवाल के अलावा सदस्य पंकज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, मनोज अग्रवाल, अश्वनी सहगल, संजय गर्ग व अन्य मौजूद रहे।