फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   culprit arrest for firing on woman

युवती को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Nov 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
culprit arrest for firing on woman
तमंचा लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा रजनेश(
बरेली। शादी से इनकार करने पर फतेहगंज पूर्वी में सोमवार शाम युवती की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने का आरोपी रजनेश मंगलवार को तमंचा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हड़बड़ा गए। हत्यारोपी ने एक थैले से तमंचा निकालकर शिकायत प्रकोष्ठ में मेज पर रखकर बताया कि युवती की उसी ने हत्या की थी और अब समर्पण करने आया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। बाइक से उनका पीछा करते हुए पहुंचे रजनेश ने बरगवां गांव से कुछ आगे उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। युवती सड़क पर गिरी और मौसेरा भाई गन्ने के खेत में। फिर रजनेश ने तमंचा निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मौसेरे भाई ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। युवती के पिता ने रजनेश के खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी और कई जगह टीमें भी भेजी गई थीं। इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे, तभी रजनेश एक थैला लेकर उनके कार्यालय के बराबर शिकायत प्रकोष्ठ में पहुंच गया। पुलिसकर्मियों के सामने थैला मेज पर रखकर कहा कि वह सरेंडर करने आया है। पुलिसकर्मियों ने कारण पूछा तो बताया कि कि फतेहगंज पूर्वी में उसी ने गोली मारकर युवती की हत्या की थी। थैले की ओर इशारा करके कहा कि इसमें वह तमंचा है। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी और फिर उसे तमंचे समेत कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, शाहजहांपुर में हो रही थी
तलाश, पहुंचा एसएसपी ऑफिस
पुलिस की टीमें रजनेश की तलाश में दिल्ली और शाहजहांपुर की खाक छान रही थीं। किसी को यह उम्मीद भी नहीं थी कि वह एसएसपी ऑफिस में आकर सरेंडर कर जाएगा। यही वजह रही कि जब उसने खुद को युवती का हत्यारोपी बताया तो एक बार में किसी को यकीन नहीं हुआ। वहीं, इस घटना से एसएसपी कार्यालय की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस तरह रजनेश तमंचा लेकर वहां पहुंच गया, ऐसे तो कोई बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकता है।
नेता से मिला ज्ञान तो किया सरेंडर
इस मामले में पुलिस ने रजनेश के भाई और बहनोई समेत कई रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया था। वह अपने बचाव के लिए भागा-भागा घूम रहा था। रात में वह अपनी बिरादरी के ही एक नेता के पास पहुंचा तो एक अफसर को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद अफसर ने नेता से बात की और घटना की गंभीरता समझाई। इसके कुछ समय बाद ही रजनेश ने एसएसपी ऑफिस जाकर सरेंडर कर दिया।
--------------------------------
ताबड़तोड़ दागी छह गोलियां.. तीन युवती को लगीं
बरेली। रजनेश ने बताया कि उसने युवती पर छह गोलियां चलाई थीं। पोस्टमार्टम में इनमें से तीन गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। एक गोली गले से लगकर सिर में फंसी, दूसरी सीने में और तीसरी जांघ में लगी मिली है।
रजनेश ने कहा कि वह फतेहगंज पूर्वी में पकौड़ी का ठेला लगाता है। उसने युवती को अपने भाई के साथ जाते देखा तो एक डॉक्टर की बाइक मांगकर पीछे लग गया। जब वे लोग बरगवां गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में लात मार दी, जिससे दोनों की बाइकें गिर गईं। फिर उसने तमंचा निकालकर युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया कि उसने युवती पर छह फायर किए थे। हत्या के कारण पर कहा कि उसने चार साल तक युवती से प्यार किया था, दोनों ने शादी का वादा भी किया था। मगर उसने धोखा दे दिया। मेरी एक बीघा जमीन और ऑटो बिक गए। 35 हजार रुपये भी युवती को दिए, जिनसे उसने जेवर बनवाए। इस वजह से वह 1.20 लाख रुपये का कर्जदार हो गया।
युवती के भाई का बताया तमंचा
खुद को बचाने के लिए रजनेश ने तमंचा भी युवती के भाई का बता दिया। कहा कि यह तमंचा उसे युवती ने ही लाकर दिया था। कहा था कि उसके घरवाले मुझे मारना चाहते हैं इसलिए भाई ने तमंचा लाकर रखा है। फिर वह रात में तमंचे को चुपके से उठाकर उसे दे गई। कहा कि वह फतेहगंज पूर्वी में आईटीआई की कोचिंग करता था और लड़की उस समय नौवीं या दसवीं में पढ़ रही थी। तबसे उनके प्रेम संबंध थे। 2019 में मोबाइल भी खरीदकर दिया। करीब सवा लाख रुपये का कर्ज भी हो गया। प्यार के चक्कर में उसकी पढ़ाई भी छूट गई। फिर भी उसने मुझे धोखा दे दिया। अब वह अपने बहन के देवर के साथ शादी करना चाहती थी, इसलिए ही मैंने उसे ही मार दिया।
----------------------
गांव में तनाव, पीएसी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। युवती की हत्या के बाद गांव में दोनों बिरादरी के लोगों के बीच तनाव है। मंगलवार सुबह युवती के घरवालों ने चेतावनी दी कि अगर रजनेश दोपहर तक गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे लोग अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।
दोपहर बाद युवती का शव गांव पहुंचा तो उसके साथ ही सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र और कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच बसपा और सपा समेत कुछ दलों के राजनैतिक लोग भी गांव पहुंचे और युवती पक्ष को मुआवजा दिलाने की मांग की। कुछ देर बाद उन लोगों को यह जानकारी दी कि आरोपी गिरफ्तार हो गया है तो वे लोग शांत हुए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में अब भी फोर्स तैनात है।

वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर युवती के परिजन ने कहा कि उन लोगों को दोनों के प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी। मगर रजनेश की वजह से गांव में उन लोगों की बदनामी होने लगी थी। पहले भी गांव में एक मामला ऐसा हो चुका है। इस वजह से उन लोगों ने अपनी बेटी पर ही पाबंदी लगाई और उसका रिश्ता देखना शुरू कर दिया था। मगर इसी बीच रजनेश ने उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed