फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CTET: Mathematics confused, science questions baffled

सीटेट : गणित ने उलझाया, विज्ञान के प्रश्नों से चकराए

Sun, 15 Dec 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
CTET: Mathematics confused, science questions baffled
बरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शनिवार को 15 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 10,983 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं 2,459 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने गणित और विज्ञान के सवालों को कठिन बताया।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली में पंजीकृत 6,481 में से 5,387 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में पंजीकृत 6,961 में से 5,596 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा पुस्तिका के पांच भाग में 150 प्रश्न थे, जिन्हें ढाई घंटे में हल करना था। इसमें अभ्यर्थियों ने बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, गणित व विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भाषा एक अंग्रेजी व हिंदी के सवालों को हल किया। केंद्रों से बाहर आ रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में सवालों की संख्या के अनुसार पर्याप्त समय मिला। हालांकि इसमें विज्ञान और गणित के सवालों ने अधिकांश अभ्यर्थियों को परेशानी में डाला।
विज्ञापन


आज पहली पाली में होगी परीक्षा
15 दिसंबर को 6,356 अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीटेट की परीक्षा देंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। केंद्र पर अभ्यर्थियों को पहचानपत्र के रूप में प्रवेशपत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेकर आना जरूरी है। वहीं, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व प्रतिबंधित वस्तुएं केंद्र पर लाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रश्नपत्र में विज्ञान के सवाल हल करने में समस्या हुई। ढाई घंटे का समय गणित के सवालों के कारण कम लगा। पेपर अच्छा हुआ है। -रोहित कुमार, कासगंज

पेपर के लिए काफी समय से तैयारी की थी। इसलिए अच्छा हुआ है। गणित के कुछ सवालों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। -आकांक्षा शर्मा, बरेली

पेपर सामान्य रहा। समय प्रबंधन का प्रयास किया था। पहले उन सवालों को हल किया, जिनके सही उत्तर पता थेे। बाद में शेष प्रश्नों के उत्तर दिए। - अर्चना, पीलीभीत


सीटेट की काफी समय से तैयारी कर रहा हूं। यह दूसरा प्रयास है। विज्ञान के सवालों ने कुछ हद तक उलझाया। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है। - प्रभात श्रीवास्तव, बरेली
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed