Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crores lie idle in the accounts of *kshetra panchayats* (regional councils), while drains and lanes in the villages remain in a dilapidated state.

Bareilly News: क्षेत्र पंचायतों के खातों में करोड़ों डंप गांवों की नालियां व गलियां बदहाल

Tue, 03 Nov 2026 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Crores lie idle in the accounts of *kshetra panchayats* (regional councils), while drains and lanes in the villages remain in a dilapidated state.
बरेली। गांवों की गलियां बदहाल हैं। नालियां बजबजा रही हैं और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। दूसरी ओर, गांवों के विकास के लिए आया करोड़ों रुपये का बजट क्षेत्र पंचायतों के खातों में डंप पड़ा है।
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, पंचम और 15वें वित्त आयोग से मिले 21.09 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके हैं। कई ब्लॉकों में बजट खर्च करने की रफ्तार बेहद धीमी है।
विज्ञापन

पंचम वित्त आयोग में शेरगढ़ ब्लॉक ने 99.89 प्रतिशत बजट खर्च कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। भुता ने 99.06, रामनगर ने 91.78 और दमखोदा ने 91.20% बजट खर्च किया है। दूसरी ओर, फरीदपुर ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 2.11 करोड़ रुपये में से महज 41.67 लाख ही खर्च हो सके। मझगवां ब्लॉक में भी 40.48% बजट ही खर्च किया जा सका।
15वें वित्त आयोग के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। इस मद में रामनगर ब्लॉक ने 98.88 और आलमपुर जाफराबाद ने 98.48% बजट खर्च कर बेहतर प्रदर्शन किया। बहेड़ी ने 83.66 और क्यारा ने 78.41% धनराशि का उपयोग किया।

फरीदपुर ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब रही। यहां 2.47 करोड़ रुपये में से महज 1.48 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके। खर्च का प्रतिशत सिर्फ 0.60 रहा। भुता में 8.83 और मझगवां में 17.03% बजट ही खर्च हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed