फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crops grow rapidly due to less cold, yield will be affected

Bareilly News: ठंड कम पड़ने से तेजी से बढ़ी फसलें, प्रभावित होगी उपज

Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crops grow rapidly due to less cold, yield will be affected
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रभावित होने से इस वर्ष सर्दियाें में ठिठुरन के दिन बीते वर्ष के सापेक्ष कम रहे। जिसका प्रभाव फसलों की उपज पर पड़ सकती है। कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक गलन और कोहरे वाले दिन घटने से उपज में प्रति एकड़ 20 फीसदी कमी का अनुमान है।
विज्ञापन


आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक इस वर्ष रबी मौसम की फसल, सब्जियां तापमान ज्यादा होने से प्रभावित हुई हैं। सामान्य रूप से 15 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू होती है। दिसंबर, जनवरी, फरवरी तक मौसम ठंडा रहता है। अधिकतम तापमान 10-15 डिग्री, न्यूनतम 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस वर्ष तापमान में बेहद कम समय के लिए औसत गिरावट रही। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से जनवरी दूसरे सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ी। घना कोहरा 10 दिन ही रहा।
विज्ञापन




दिसंबर गर्म रहने से और जनवरी में तापमान अधिक होने से गेहूं, सरसों, राई, मसूर, गोभी, मटर, पालक, मेथी, टमाटर, बैंगन, आलू की पैदावार प्रभावित रही। गेहूं में कल्लों की संख्या कम हुई। इसलिए उपज भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्म रहेगी फरवरी, बालियों में दाने होंगे कम और छोटे

डॉ. रंजीत के मुताबिक जनवरी के बाद फरवरी में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा तो बाली जल्दी आएगी। दाने कम और जो आएंगे वे भी छोटे रह जाएंगे। सरसों में जल्दी फूल आने लगे हैं, उत्पादन पर असर होगा। मार्च में और अधिक तापमान हो जाएगा। लिहाजा, कीट के प्रकोप से फसलों में बीमारियों का प्रकोप भी होगा। इससे निजात के लिए किसानों की लागत भी बढ़ेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed