फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man killed in collision of truck and Magic

ट्रक और मैजिक भिड़ंत में युवक की मौत

Sun, 09 Oct 2016 02:02 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रोड पर ट्रक-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। बड़ा बाईपास पर हुए हादसे में एक ट्रक चालक की जान चली गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के ककरौआ निवासी 45 वर्षीय श्रीकृष्ण हरियाणा में मजदूरी करता था। शुक्रवार को घर लौटते समय वह यहां सैटेलाइट बस स्टैंड से मैजिक में सवार हुआ। पीलीभीत रोड पर बैरियर टू चौकी के पास एक ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। इसमें श्रीकृष्ण व उसका साथी ब्रह्मपाल समेत कई लोगों को चोटें आई थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट गए।

करीब 45 वर्षीय ट्रक चालक गोपाल बिहार के बहराइच जिले के बुदीवन भगवानपुर का रहने वाला था। बृहस्पतिवार छह अक्तूबर को वह ट्रक में मेरठ से परचून का सामान लेकर लखीमपुर जा रहा था। यहां बड़ा बाईपास पर टाह ताजपुर गांव के पास उसके ट्रक में सामने से आए दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। यहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed