{"_id":"5700266b4f1c1b2402f001d9","slug":"yadav-bike-stand-is-here-hnk","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो यादव मोटर साइकिल स्टैंड की हनक है ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां तो यादव मोटर साइकिल स्टैंड की हनक है
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पािककिऱ्र्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पार्किंग पर भले ही नगर निगम बोर्ड में लंबी चर्चा के बाद अनाधिकृत ठेकेदारों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भले ही मंजूर हो गया है लेकिन जमीनी तौर पर इसमें काम होता दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे कलक्ट्रेट गेट पर सड़क पर ही अनाधिकृत पार्किंग लगाई जा रही है। इसमें रोजाना दो से तीन हजार बाइकें खड़ी होती हैं। ठेकेदार प्रत्येक बाइक चालक से 10 रुपये वसूली करते हैं।
कलेक्ट्रेट गेट पर यादव मोटर साइकिल स्टैंड के नाम से सड़क पर वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसके ठेकेदार ‘यादव जी’ के नाम से मशहूर हैं। स्टैंड पर उनके कर्मचारी रहते हैं। वह अपने ठेकेदार का नाम बताने को तैयार नहीं हुए। अनाधिकृत रूप से चल रही पार्किंग से आए दिन सड़क पर जाम लगा रहता है। इसमें अफसरों तक की गाड़ियां फंसती हैं। फिर भी अवैध पार्किंग पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि नियमानुसार सड़क के किनारे की ये जगह नगर निगम की है। यहां अधिकृत रूप से ठेका चलाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली जानी चाहिए थी लेकिन ठेकेदार सत्ता पार्टी के नेताओं और अफसरों के संरक्षण में अनाधिकृत पार्किंग का ठेका चला रहा है। सड़क पर ज्यादातर बाइकें ही खड़ी होती हैं। ठेकेदार बाकायदा प्रति बाइक चालक से 10 रुपये की पर्ची काटकर पैसा वसूल करता है।
‘अनाधिकृत पार्किंग पर नियमावली का अध्ययन किया जा रहा है। जहां भी अवैध पार्किंग चल रही है, उच्चाधिकारियों से बात कर उन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।’ विकास सेन, सहायक नगर आयुक्त