{"_id":"584084d24f1c1bb61fde7e90","slug":"women-assigned-to-the-boys-called-the-pretext-of-exchanging-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने के बहाने महिला को बुलाकर लड़कों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट बदलने के बहाने महिला को बुलाकर लड़कों को सौंपा
बरेली, ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसी की गांव की एक महिला ने नोट बदलने के बहाने उसे नशा सुंघाकर लड़कों को सौंप दिया। जब उसे होश आया तो वह दो लड़कों के साथ कमरे में थी। उसका कहना है कि कासगंज और रामपुर में बंधक बनाकर दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी देहात ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
थाना शाही क्षेत्र के गांव की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति चेन्नई(मद्रास) में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। 11 नवंबर कोे उसके गांव की महिला के साथ नोट बदलने के लिए लाइन में लगने के बहाने बरेली बुला लाई थी। उसने कहा था कि उसे लाइन में लगकर नोट बदलने पर रुपये मिलेंगे। लालच में वह उस महिला के साथ चली आई। महिला ने उसे नशीली चाय पिलाई। इसके बाद उसे पता नहीं लगा कि वह कहां है। होश में आने पर उसने देखा तो वह कमरे में दो लड़कों के साथ थी। इसके बाद उसे नशा देकर गैंगरेप किया जाता रहा। रामपुर में उसे रखा गया। दस दिन बाद वह किसी तरह से लड़कों के चंगुल से छूटकर भागी तो पता लगा कि कासगंज में थी। वहां से वह ससुराल आने के बजाए सीधे मायके पहुंची। उधर, पति को जैसे ही उसके गायब होने की जानकारी हुई तो वह अगले ही दिन चेन्नई से चल दिए। कासगंज से आने के बाद उसने पति से संपर्क किया और उनके साथ ससुराल आ गई। एसपी देहात महिला के अपहरण की कहानी सुनकर मामले को गंभीरता से लेकर दरोगा को जांच के लिए पीड़िता के गांव भेजा। दरोगा कई घंटे पीड़िता के घर बैठकर लौट आए। दरोगा ने पीड़िता और उसके परिवार को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पीड़िता के पति ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी थी।
-महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है। उन्होंने एसओ को जांच में मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हालांकि महिला की कहानी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं-यमुना प्रसाद, एसपी देहात