फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wires are connected to Bareilly Maoists

बरेली से जुड़े हैं माओवादियों के तार

Sat, 23 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
माओवादी (नक्सलियों) के बरेली से भी तार जुड़े हैं। यह खुलासा केंद्र और प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसियों ने किया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी ने बरेली सहित प्रदेश के 19 जिलों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें अपने-अपने यहां माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्थान भी चिन्हांकित किए हैं, जहां पर उनकी गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भ्रमण के दौरान बरेली सहित माओवादियों के प्रभाव वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। आम दिनों में भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

मथुरा में पुलिस से झड़प के दौरान रामवृक्ष की मौत होने के बाद उसके बेटे ने मुख्यमंत्री को धमकी भरा पत्र लिखा था। इस पत्र के बाद केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय खुफिया एजेंसियों ने रामवृक्ष के बेटे की गतिविधियों की पड़ताल की। जिसमें खुलासा हुआ है कि उसके माओवादियों से संपर्क हैं और माओवादी यूपी के जिलों में उसकी मदद ले रहे हैं। उसी के बाद से उसके संगठन तथा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed