फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife 's second marriage took out money from the ATM

बीवी के ही एटीएम से पैसे निकालकर कर ली दूसरी शादी

Fri, 18 Mar 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 18 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wife 's second marriage took out money from the ATM
दूसरी शादी
रिश्तों में विश्वासघात का नया मामला सामने आया है। चक महमूद की रहने वाली बीमा एजेंट अपने पति के अचानक गायब होने से परेशान थी। उसे खूब ढूंढा नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में पता चला कि वह जिसके लिए परेशान थीं वह तो प्रेमिका से शादी करके उसके पास ही रह रहा था। बीमा एजेंट का ही एटीएम कार्ड चुराकरखाते से रुपये निकाले और शादी में खर्च किए। बीमा एजेंट ने मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

चक महमूद निवासी राधा रानी वर्मा ने बताया कि सात साल पहले उनकी शादी प्रेमशंकर वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। पति और ससुराल वाले शादी के दिन से ही दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। सास नत्थो देवी, जेठ हरीश कुमार, जेठानी अर्चना, देवर देवानंद, ननदोई राजवीर, ननद कुसुम वर्मा उसे आए दिन दहेज के लिए तंग करते थे। उसके बैंक एकाउंट के पति ने काफी रकम निकाल ली। राधा के मुताबिक पति ने उसका ढाई लाख रुपये का जेवर बेच डाला। पांच मार्च को घर से स्कूटी लेकर उसके पति चले गए। कह गए कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह दूसरी शादी कर लेगा। घर से गायब होने के बाद उसने सीबीगंज के होटल में प्रेमिका मधु सागर से शादी कर दी। पता लगाने पर वह पति को तलाश करने के लिए सीबीगंज पहुंची तो पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। राधा ने तो पति के गायब होने के बाद उनकी बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि मामले की छानबीन करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पहले भी पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा था
पिछले साल 18 अगस्त को बीमा एजेंट राधा ने किच्छा थाने में पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया था। घर से प्रेमशंकर वर्मा कांवड़ लेने के बहाने गए थे। राधा को किसी परिचित ने पति को लड़की के साथ बस में बैठा देखकर सूचना दे दी थी। पीछा करके राधा और उसके परिवार के लोग प्रेमशंकर और प्रेमिका को पकड़कर थाना किच्छा में ले गए थे। थाने में प्रेमशंकर की प्रेमिका ने लिखकर दिया था कि वह अब कभी ऐसा नहीं करेगी। उसे प्रेमशंकर की शादी के बारे में जानकारी नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed