{"_id":"359d717e45429099d1b3f85f902aab82","slug":"vinita-life-lost-before-the-insistence-of-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की जिद के आगे जिंदगी हार गई विनीता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की जिद के आगे जिंदगी हार गई विनीता
बरेली
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति को रास्ते पर लाने की कोशिश करते करते वह अपनी जिंदगी हार गई। रोज ही पति को शराब के लिए मना करती थी नवाबगंज की विनीता... झगड़ा भी होता लेकिन संभल जाता। शुक्रवार को रात में फिर शराब को लेकर झगड़ा हुआ। पति नहीं माना तो उसने खुद को आग लगा ली। शनिवार को विनीता ने दम तोड़ दिया। विनीता को बचाने में पति भी झुलस गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
शराब से बर्बाद घरों की फेहरिश्त में सोमपाल का घर भी शामिल हो गया है। नवाबगंज के देवरनिया जागीर गांव निवासी सोमपाल अपनी पत्नी विनीता और पांच साल की बेटी काजल के साथ रहता था। गलत संगत में शराब का आदी हो गया और घर पर झगड़ा करने लगा। पति की आदतों से तंग विनीता रोज ही उसे शराब के लिए मना करदी। बच्ची की दुहाई देती लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार की शाम फिर वह शराब पीकर आया तो विनीता ने विरोध किया। आखिरकार विनीता ने झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे बचाने में सोमपाल भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को कोपल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को विनीता की मौत हो गई। दंपति की इकलौती मासूम बेटी काजल (5) अस्पताल में अपने चाचा की गोद में सुबकती रही। पीलीभीत के लौहड़ी खेड़ा निवासी विनीता के पिता ने रोते हुए कहा कि काश दामाद शराब पीना छोड़ देता, तो उनकी बेटी जिंदा होती।