फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two call girls revel in car Mnatin Pakdin

कार में रंगरेलियां मनातीं दो कॉलगर्ल पकड़ीं

Wed, 07 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 07 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
कार में शिक्षक के साथ रंगरेलियां मनातीं बरेली की दो कॉलगर्ल को सूचना के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी फरार हो गए। शिक्षक और उसके अज्ञात साथी समेत चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवतियों को बरेली महिला थाने भेज दिया है। मंगलवार रात सात बजे करीब पीलीभीत बाईपास किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार में मौजूद लोगों की असामान्य हरकतें देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जीप लेकर पहुंची तो कार लेकर दो लोग फरार हो गए जबकि दो युवतियों को धक्का देकर बाहर निकाल गए। पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले आई। यहां काफी देर तक युवतियां पुलिस को गुमराह करती रहीं। बाद में सख्ती की तो उन्होंने बताया कि वह बरेली के हरूनगला में रहने वाली पिंकी और स्वाति हैं और दोनों ही कॉलगर्ल के रूप में काम करती हैं। नवाबगंज के मोहल्ला भट्ठा पहलवान निवासी प्राइमरी शिक्षक संजीव ठाकुर ने उन्हें कॉल करके बुलाया था। वह दोनों शाम को बाईपास पर बस से उतरी थीं और संजीव को अपने आने की सूचना दी। संजीव कार से यहां आया तो उसके साथ एक और युवक भी था। पहले वह उन लोगों को लेकर कार से नगर में गया। वहां अंग्रेजी शराब की दुकान से पहले इन लोगों ने शराब ली। शराब पीने के बाद संजीव कार को बाईपास ले गया। वह लोग वहां मस्ती कर रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने संजीव, दोनों युवतियों को नामजद करते हुए एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता दें कि संजीव विकासखंड भदपुरा के प्राइमरी स्कूल दडुआ में सहायक शिक्षक पद पर तैनात है। वह शिक्षामित्र था, पिछले साल ही उसे शिक्षक पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed