बहेड़ी के गांव में भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हसनपुर में मासूम भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबियत बिगड़ने से पहले हंस-खेल रहे भाई-बहन ने कुछ ही देर पहले गांव की एक दुकान से खरीदी गईं पकौड़ियां खाई थीं। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई और दोनों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने को लेकर बच्चों के पिता और मामा के बीच बहस के बाद मामा की जिद पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों के शरीर में जहर के लक्षण पाए जाने पर उनका विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। दो महीने पहले ही बच्चों की मां की सीढ़ियों से गिरने के कारण चोट लगने से मौत हुई थी।
हसनपुर निवासी भगवानदास शुक्रवार को मजदूरी करने बहेड़ी गया हुआ था। शाम को सात बजे तक उसका छह साल का बेटा राहुल और 11 साल की बेटी मनु घर के आंगन में हंस खेल रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों बच्चे गांव की एक दुकान से पकौड़ी खरीदकर लाए। पकौड़ी खाने के कुछ देर बाद ही मनु को उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। दस मिनट बाद ही राहुल की भी तबियत भी बिगड़ने लगी और कई उल्टियां होने के बाद उसकी भी सांसें थम गईं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद दोनों शवों को वापस गांव ले जाया गया। सूचना बच्चों की ननिहाल बकैनिया पहुंची तो उनके मामा प्यारे लाल कई लोगों को साथ लेकर हसनपुर पहुंच गए। सुबह जब दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तभी प्यारे लाल ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कहते हुए पुलिस को अर्जी दे दी। पुलिस गांव जाकर दोनों शव थाने ले आई। बच्चों का पिता भगवानदास पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करता रहा लेकिन प्यारे लाल की जिद पर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिए। पोस्टमार्टम में दोनों बच्चों के शरीर में जहर के लक्षण मिले हैं।
वर्जन
दोनों बच्चों की मौत का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं है। इसे फू ड प्वाइजनिंग भी नहीं कह सकते क्याेंकि पकौड़ी गांव के और लोगाें ने भी खाई हैं।-केसी जोशी, सीएचसी प्रभारी बहेड़ी।