{"_id":"584859794f1c1be6724498d3","slug":"trolley-crashed-into-the-ambulance-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से टकराई एंबुलेंस, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली से टकराई एंबुलेंस, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Trolley crashed into the ambulance, four injured
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
घने कोहरे में नैनीताल रोड पर रेलवे स्टेशन के गेट के सामने एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हालांकि एंबुलेंस में पीछे लेटी प्रसूता के कोई चोट नहीं आई। बाद में दूसरी एंबुलेंस से प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
कस्बा रिछा के शमशाद अहमद की गर्भवती पत्नी शगुफ्ता को रात करीब डेढ़ बजे दर्द होने पर परिवारीजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे 108 एंबुलेस से बहेड़ी सीएचसी भिजवाया गया। इस बीच घने कोहरे में नैनीताल रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने एबुलेंस सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। रात करीब दो बजे हादसा होने पर एंबुलेंस चालक राजेश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अमित कुमार व दो अन्य लोग घायल हो गये। एंब़ुलेंस की पीछे की सीट पर बैठी शगुफ्ता के किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया।