{"_id":"56ec52944f1c1b96638b458d","slug":"tractor-trolley-collides-with-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकराया ट्रक, चालक की मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से गेहूं लेकर अलीगढ़ जा रहा ट्रक उझानी के पास बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
अमरिया (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव तिकुनिया निवासी कमालुद्दीन का 30 वर्षीय पुत्र जावेद ट्रक चालक था। वह बृहस्पतिवार रात पीलीभीत से गेहूं भरकर अलीगढ़ ले जा रहा था। उझानी (बदायूं) के पास रात करीब 11 बजे ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली जिला अस्पताल में रात में ही लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर शुक्रवार को परिवार वाले बरेली आए और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने गांव ले गए। इसके अलावा आंवला के गांव भूरीपुर निवासी 30 वर्षीय सीताराम की बाइक को 15 मार्च को बाइक टेंपो ने टक्कर मार दी थी। जिससे सीताराम घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
0
बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा भाई घायल
सिरौली के गांव प्यास निवासी 18 वर्षीय नाजिम बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहन तूना को रामनगर कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर बाइक से छोड़ने गया था। नाजिम तूना को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी उसकी बाइक को किसी ने टक्कर मार दी। जिससे नाजिम घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।