{"_id":"6b003ef6eea8c470c50481d2","slug":"allegation-of-suicide-driven-by-harassment-from-husband-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122464-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी का आरोप
Fri, 20 Nov 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
पिता ने पुलिस में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड(टिहरी)। छाम थाना पुलिस में प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम ओखला निवासी गुणानंद ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमित्रा का विवाह प्यारे लाल भट्ट पुत्र विद्यादत्त निवासी ग्राम बांडा पोस्ट मैंडखाल थौलधार ब्लॉक के साथ 13 अप्रैल 2013 को कराया था। उसके कुछ समय बाद से ही दामाद प्यारे लाल बेटी पर बदचलन का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करता था। उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया गया। कई बार समझाने के बाद भी उन पर कोई असर नहीं पड़ा जिससे वह परेशान चल रही थी। लंबे समय से प्रताड़ना झेली रही सुमित्रा ने 14 नवंबर 2026 को व्हाट्सअप मैसेज कर बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर रही है। पीड़ित पिता ने दामाद प्यारेलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कर उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार पुलिस से लगाई। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद