{"_id":"5713df894f1c1b6f3410fc8a","slug":"tractor-crushed-the-innocent-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, एक अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, एक अन्य घायल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मामा-भांजे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर बैठा मासूम उछलकर गिरा, जो ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे मामा को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। थाना क्योलड़िया के गांव जबेदा निवासी मुनेंद्र यादव का इकलौता बच्चा आठ वर्षीय बेटा सचिन उर्फ अवनीश रविवार को अपने मामा के साथ बाइक से ननिहाल पहाड़ीपुर जा रहा था। रास्ते में बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर पऊनगला के आगे खरदाह संपर्क मार्ग पर पुलिया के पास बाइक को ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर से गाड़ी पर बैठा बच्चा सचिन उछलकर सड़क पर गिरा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। घटना स्थल के पास खेत में काम कर रहे लोगों ने भागकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया, जो पुलिस हिरासत में है। बच्चे के दादा ने बताया कि बच्चे के स्कूल की छुट्टी हो गई थी, इसलिए वह मामा के साथ नानी के घर जा रहा था। इसके अलावा भुता-बरेली मार्ग पर बरेली निवासी डॉ. संजीव कुमार व वार्ड ब्वाय दीपक कुमार बरेली से अपनी बाइक से भुता की ओर जा रहे थे। रास्ते में एफसीआई गोदाम के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन