फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Throat slit murder of taxi driver

टैक्सी संचालक की गला काटकर हत्या

Wed, 30 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 30 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पंडरा गांव निवासी टैक्सी संचालक ताराचंद गंगवार की गला रेतकर नृशंस हत्या करने के बाद हत्यारों ने नहर के किनारे लाश फेंक दी। गला रेतने से पहले तार से गला भी दबाया गया। खेत में कार के पलट जाने के बाद हत्यारे शव को बीजामऊ माइनर(नहर) के किनारे पटरी पर फेंककर फरार हो गए। हाफिजगंज पुलिस की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नवाबगंज ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या में टैक्सी संचालक के करीबी दो युवकों का नाम आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओ हाफिजगंज धर्मेंद्र गुप्ता ने इंस्पेक्टर नवाबगंज को बताया कि रिछोला किफायतुल्ला से बीजामऊ की ओर जाने वाली नहर की पटरी पर बिथरी पुलिया के पास खून से लथपथ युवक का शव पड़ा है। सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार खुद भी मौके पर पहुंच गए। बाद में इंस्पेक्टर नवाबगंज ने पहुंचकर शव की शिनाख्त करानी शुरू की। नहर किनारे शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए उसमें एक ताराचंद का रिश्तेदार निकला। उसने ताराचंद और उसकी ईको वैन को पहचान लिया। सुबह करीब नौ बजे ताराचंद की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता गंगवार ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद छानबीन शुरू की तो दो लड़कों के नाम आए। ये दोनों ही लड़के ताराचंद के बेहद करीबी हैं। पुलिस उन्हीं को शक की नजर से देख रही है। पत्नी ममता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। कुछ लोगों को संदिग्ध होने पर उठाकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।    
विज्ञापन



पत्नी से आए दिन होता था विवाद
-मृतक ताराचंद का आए दिन पत्नी ममता से विवाद होता रहता था, एक दिन पूर्व भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिस पर वह अपने कपड़े समेटकर घर से चल दिया था, जिसे बमुश्किल पत्नी ने शान्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन बेचकर ली थी ईको
ताराचंद ने कुछ माह पूर्व अपने गांव पंडरा स्थित चार बीघा जमीन बेचकर उससे मिले कुछ रुपयों से उसने ईको गाड़ी खरीद ली थी। बताया जाता है 3-4 लाख रुपया उसने पत्नी की जिद पर अपने दो मित्रों को भी उधार दिया था। ये दोनों मित्र ताराचंद के साथ ही नगर स्थित उसके किराए के कमरे में रहते थे।

पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री
-पुलिस के मुताबिक मृतक ताराचंद की पत्नी ममता गांव पंडरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके बच्चे अंजलि 15, हर्षित 12 व आरती 8 साल हैं। नशे के शौकीन ताराचंद के चाल-चलन से नाराज उसके माता-पिता गांव में रहते हैं। 


कहीं अवैध संबंध तो नहीं हत्या की वजह
-जिस क्रूरता के साथ ताराचंद की हत्या की गयी, उससे तो यही लग रहा है कि इसकी कोई बड़ी वजह है। अवैध संबंधों में तो ताराचंद को नहीं मार दिया गया। इस बात का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed