{"_id":"57041aeb4f1c1b0e35c815be","slug":"three-students-of-the-tenth-doctor-purse-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के तीन छात्रों ने डॉक्टर का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं के तीन छात्रों ने डॉक्टर का पर्स छीना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं और दसवीं में पढ़ने वाले बाइक सवार तीन छात्रों ने मंगलवार शाम छह बजे पड़ोस में ही रहने वाली डॉ.करुणा गुप्ता का पर्स लूट लिया और भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए बाल कल्याण अधिकारी को बुलाया है।
घटना मंगलवार शाम छह बजे प्रेमनगर इलाके के झूलेलाल गेट के पास हुई। पटेल नगर निवासी डॉ.करुणा गुप्ता शाम के समय बाजार से लौटी और गेट से घर तक पैदल जाने लगीं। तभी पीछे से आए राजेंद्र नगर के रहने वाले बाइक सवार तीन छात्रों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। पर्स में दो कीमती मोबाइल, 15 हजार रुपये नकद और कुछ जेवर भी थे। शोर मचाने पर पड़ोस के ही दो लोगों ने पीछा करके तीनों छात्रों को पकड़ लिया और थाने ले आए। पकड़े गए छात्रों में से दो कक्षा नौ और एक कक्षा दस में पढ़ता है। एक के पिता बिजली विभाग में एसएसओ हैं और दूसरे के पिता विकास विभाग में कार्यरत हैं, जबकि तीसरे के पिता निजी काम करते हैं। तीनों राजेंद्र नगर के ही रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए वह वर्दी पहनकर उनसे पूछताछ नहीं कर सकते। इसलिए उनसे पूछताछ के लिए बाल कल्याण अधिकारी को बुलाया गया है।
कोचिंग के बहाने घर से ली बाइक
दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि वह कोचिंग के बहाने से घर से बाइक लेकर आया था। उसे नौवीं में पढ़ने वाले दो साथी मिल गए और तीनों एक बाइक पर बैठकर पड़ोस में ही पटेल नगर की तरफ पहुंचे और यहां घटना हो गई।