{"_id":"5ba64309867a557ea52f31d4","slug":"three-cases-against-mla-group-in-khajuria-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक, उनके बेटे और समर्थकों के खिलाफ तीन एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक, उनके बेटे और समर्थकों के खिलाफ तीन एफआईआर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
mla bhartol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजियों का जुलूस रोकने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और बलवा करने के आरोपों में घिरे बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके बेटे विक्की समेत दो सौ लोगों के खिलाफ बिथरी चैनपुर और कैंट थाने में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस ने विधायक के घर दबिश भी दी। इसके बाद एकजुट हुए जिले के भाजपा के दोनों सांसद और छह विधायकों ने सर्किट हाउस में बैठक करके एसएसपी और एसपी सिटी के खिलाफ रिपोर्ट लिखने व निलंबन की मांग रखी।
खजुरिया के अलावा विधायक ने आशियाना कॉलोनी के पास आर्मी क्षेत्र में भी लोगों को ताजिया ले जाने से रोक दिया था, इन्हीं दोनों के मामले में वह नामजद किए गए हैं। तीसरी एफआईआर में विधायक के समर्थकों को ही नामजद किया गया है। इस तीसरी एफआईआर में खजुरिया गांव में विधायक के समर्थकों द्वारा उमरिया जाने वाला रास्ता अवरुद्ध करके हंगामा करने का आरोप है। इस मामले में विधायक गुट के 19 लोगों के खिलाफ बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इधर, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे को नकटिया के पास पांच घंटे जाम करके हंगामा और चौकी का घेराव करने के मामले में 850 ताजियेदारों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार आधी रात को उमरिया गांव के सैकड़ों लोगों ने खजुरिया गांव में घुसकर बलवा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था। पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया था। इस मामले में बिथरीचैनपुर थाने में 21 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए शनिवार शाम फोर्स के साथ उनके घर पर दबिश दी, लेकिन विधायक घर नहीं मिले। इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में बिथरी विधायक और उनके समर्थकों के साथ ही जिले के छह विधायक, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्द्धन आर्य, भाजपा संगठन के कई बड़े पदाधिकारी सर्किट हाउस पहुंच गए। बैठक करने के बाद वे लोग आईजी रेंज डीके ठाकुर से मिले। शुक्रवार को बवाल के दौरान दलित महिलाओं को पीटने के आरोप में एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी अभिनंदन सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखने व निलंबन की मांग रखी। बाद में यह भी तय किया कि इस पूरे मामले को लेकर वे जल्द डीजीपी और फिर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
इस बाबत विधायक का कहना है कि वह आईजी ऑफिस में गिरफ्तारी देंगे। रात को जिले के सभी भाजपा विधायक पुलिस कार्रवाई के विरोध में सर्किट हाउस में इकट्ठे हुए। बड़ी संख्या में बिथरी विधायक के समर्थक भी वहां पहुंच गए।
जुलूस शांतिपूर्वक निकलवाए गए। जहां उत्पात होने की जानकारी मिली, वहां की वीडियो और फोटो से खुराफातियों की पहचान कराई जा रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। -डीके ठाकुर, आईजी रेंज, बरेली।