फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft and mortgages by employers and employees

टाल मालिक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती

Thu, 23 Nov 2017 02:15 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 23 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने भिंडौलिया स्थित लकड़ी की टाल व आरा मशीन पर धावा बोल दिया। मालिक और पांच कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 हजार की नकदी, छह मोबाइल, साइकिल, कपड़े और खाने-पीने का सामान तक लूट लिया। इसके बाद पिटाई कर सभी को बांध दिया और कमरे में बंद करके फरार हो गए। मौके पर यूपी 100 और थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

रामपुर के बजरिया फतेगांव निवासी आशू पुत्र मो. रजा ने डेढ़ साल पहले भिंडौलिया में लकड़ी की टाल व आरा मशीन किराये पर ली थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे तीन लेबर वहां काम कर रहे थे, जबकि आशू व अन्य कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान नौ नकाबपोश बदमाश लाठी-डंडे लेकर टाल में घुस आए। मशीनों पर काम कर रहे लेबर को कब्जे में लेकर कमरे में पहुंचे। वहां आशू, हरि बाबू, ओम प्रकाश, बादाम यादव, प्रेमपाल और मेंहदी हसन को बंधक बना लिया।  
विज्ञापन


चौकीदार के कपड़े उतारकर टाल में दौड़ाया 
बदमाशों को टाल पर बड़ी रकम होने की सूचना थी। इसके बारे में चौकीदार बादाम यादव से बदमाशों ने पूछताछ की। बादाम ने जानकारी से इंकार किया तो बदमाशों ने कपड़े उतारकर टाल में दौड़ाया। अन्य को धमकाया, अगर रुपये नहीं निकाले तो सबको नंगा करके खेतों में दौड़ाएंगे। इसके बाद सबकी पिटाई कर चादर और कपड़ों से हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल, घी और साइकिल भी उठा ले गए
वारदात के दौरान बदमाशों ने आशू से दो मोबाइल और 20 हजार की नकदी, रामपुर के बिलासपुर गेट निवासी हरि बाबू से चार हजार रुपये-मोबाइल, मोहल्ला सराय जहांगीर के मेंहदी हसन से पांच सौ रुपये, ओम प्रकाश से मोबाइल, फरीदपुर के गांव भीकूनगला के बादाम यादव की साइकिल व पांच सौ रुपये, प्रेमपाल की पैंट-शर्ट, जैकेट व 650 रुपये लूट लिए। इसके अलावा टाल में रखा तेल-घी सहित खाने का सामान, इंवर्टर-बैट्री भी लूट ले गए। बंधक बनाने के दौरान एक कर्मचारी के हाथ खुले रह गए थे। बदमाशों के जाने के करीब 20 मिनटके बाद सबने चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी। 


स्थानीय गिरोह पर है शक 
पुलिस को शक है कि घटना को स्थानीय गिरोह ने अंजाम दिया है। बदमाशों की भाषा स्थानीय थी और उन्होंने पैंट-शर्ट पहनी थी। बुधवार दोपहर सीओ नीति द्विवेदी ने भी टाल मालिक से घटना की जानकारी ली।
-----
आस-पास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। हम बदमाशों को ट्रेस कर रहे हैं। स्थानीय गिरोह पर वारदात करने का शक है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed