फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young woman accused of kidnapping businessman missing

व्यापारी पर युवती को अगवा कर गायब करने का आरोप

Sat, 16 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक व्यापारी पर दुकान में काम करने वाली युवती को अगवा कर गायब करने का आरोप है। युवती के परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, दुकानदार ने युवती पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुतुबखाना गली नवाबान में रहने वाले एक व्यापारी की घंटाघर के पास रेडीमेड, पर्दे और चादरें आदि की दुकान है। उनकी दुकान पर बिहारीपुर ढाल मोहल्ले में रहने वाली एक युवती काम करती है। शुक्रवार को युवती की मां और भाई दुकानदार के खिलाफ शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे उनके घर व्यापारी अपने तीन-चार साथियों समेत पहुंचे और उनकी बेटी को हड़काते हुए जबरन अपने साथ ले गए, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। आरोप है कि उनकी बेटी को दुकानदार ने गायब कर दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। उधर, दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान से युवती ने कई कपड़े चोरी करके अपने बैग मेें रख लिए थे, जो रंगेहाथ पकड़ी गई। इसी की शिकायत करने वह युवती के घर गए थे। उनके सामने ही युवती के उसी की मां ने थप्पड़ भी मारा था, जिसके बाद वह लौट गए। युवती को साथ ले जाने और गायब करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन

युवती के घर वालों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। - सुधीर पाल धामा, कोतवाल    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed