{"_id":"f0aa0291c6003126a521013e2b22972e","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-railway-track-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
बरेली
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पोस्टमार्टम में ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है।
किला क्षेत्र के चंदनपुर नगर निवासी 30 वर्षीय प्रेमपाल उर्फ बड़े शुक्रवार रात दस बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। उनका शव हनुमान गढ़ी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला तो भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे प्रेमपाल के भाई दद्दा ने कपड़ों से शिनाख्त की। दद्दा ने बताया कि प्रेमपाल उनसे 50 रुपये लेकर घर से निकले थे। इसके बाद क्या हुआ पता नहीं। दद्दा का कहना है कि उनके भाई की किसी ने हत्या की है। वहीं, पोस्टमार्टम में ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर किला मोहम्मद कासिम ने बताया कि मौके पर निरीक्षण से साफ हो गया है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। जांचकर पता लगाया जा रहा है कि खुदकुशी की वजह क्या रही।