{"_id":"6b0b1a6dcfd5a3b4b00583f2","slug":"mother-clashes-with-leopard-saves-son-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160974-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए से भिड़ी मां, बेटे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए से भिड़ी मां, बेटे को बचाया
Sat, 28 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल अव्यांश। - संवाद
मिहींपुरवा। घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बेटे की गर्दन तेंदुए के जबड़े में देख मां ने हिम्मत नहीं हारी। वह शोर मचाते हुए तेंदुए पर झपट पड़ी और संघर्ष कर बच्चे को छुड़ा लिया। परिजनों और ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर भाग गया। हमले में बच्चे के गले और सिर पर पंजों के गहरे जख्म आए हैं। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना शनिवार शाम करीब छह बजे कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज के लंबेपुरवा मुखिया फार्म गांव की है। गांव निवासी घनश्याम का चार वर्षीय पुत्र अव्यांश चौहान घर के बाहर खेल रहा था। पास में उसकी मां खाना बनाने की तैयारी कर रही थी।
तभी गन्ने के खेत के पास झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर उसकी गर्दन दबोच ली। बेटे को तेंदुए के जबड़े में देख मां ने शोर मचाते हुए उस पर झपटकर बच्चे को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
घायल बच्चे को एंबुलेंस से सुजौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले में बच्चा घायल हुआ है, लेकिन सुरक्षित है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की। वनकर्मी गन्ने के खेत में तेंदुए को आबादी से दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं।