फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wait ended, now with the Sunday Trains will run for Kasganj

इंतजार खत्म, अब संडे से कासगंज को दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wait ended, now with the Sunday Trains will run for Kasganj
टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका - फोटो : File Photo
पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली सिटी और रामगंगा के बीच ब्राडगेज ट्रैक पर रेलवे बड़ौदा हाउस ने भी 12 मार्च से ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पहले चरण में पांच जोड़ी सवारी गाड़ी चलाई जाएंगी। यह सभी गाड़ियां एनईआर के अपने ट्रैक से होकर चलाई जाएंगी, जिससे रामगंगा से बरेली जंक्शन पर पहुंचने में लगने वाला समय भी कम लगेगा। यहां बता दें कि अभी तक ये ट्रेनें एनआर के ट्रैक  से होकर गुजारी जा रही थीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे बरेली सिटी से 55356 ट्रेन प्रस्थान कर 7.20 बजे बरेली जंक्शन, 7.30 बजे रामगंगा ओवरब्रिज, 8.49 बजे बदायूं, 9.04 बजे उझानी, 9.57 बजे सोरों, 10.18 बजे कासगंज सिटी से छूटकर 10.50 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी नंबर 55344 सवारी गाड़ी बरेली सिटी से 10.00 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन होते हुए बदायूूं से 11.41 बजे छूटकर 13.40 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। हालांकि अभी यह ट्रेन बरेली सिटी से 09.35 बजे छूटकर 12.55 बजे कासगंज जंक्शन पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55358 सवारी गाड़ी बरेली सिटी से 13.30 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन से 13.45 बजे, रामगंगा ब्रिज से 13.58 बजे, बदायूं से 15.11 बजे छूटकर शेखपुर हाल्ट, उझानी, बितरोई, कछला हाल्ट, कछला ब्रिज हाल्ट, मानपुर नगरिया, सोरों, गंगागढ़ हाल्ट, कासगंज सिटी होते हुए कासगंज जंक्शन 17.05 बजे पहुंचेगी।
55346 सवारी गाड़ी बरेली सिटी से 17.10 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन से 17.25 बजे, बदायूं से 18.51 बजे छूटकर 20.50 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। हालांकि अभी यह ट्रेन बरेली सिटी से 18.10 बजे छूटकर 22.00 बजे कासगंज जंक्शन पहुंच रही है।
55360 सवारी गाड़ी बरेली सिटी से 20.35 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन से 20.50 बजे, सोरों से 55.56 बजे छूटकर कासगंज जंक्शन 23.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में कासगंज जंक्शन बरेली सिटी के बीच चलाई जाने वाली 05 सवारी गाड़ियों में 55343 कासगंज जंक्शन-बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 6.00 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 9.30 बजे पहुंचेगी। हालांकि अभी यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से 07.05 बजे छूटकर 10.45 बजे बरेली सिटी पहुंच रही है।
55355 कासगंज जंक्शन बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 9.35 बजे प्रस्थान कर 13.05 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। 55345 कासगंज जंक्शन बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 12.55 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 16.35 बजे पहुंचेगी। हालांकि अभी यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से 13.50 बजे छूटकर 17.05 बजे बरेली सिटी पहुंच रही है। 55357 कासगंज जंक्शन बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 17.10 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। 55359 कासगंज जंक्शन बरेली सिटी सवारी गाड़ी कासगंज जंक्शन से 21.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बरेली सिटी 00.15 बजे पहुंचेगी।

इन गाड़ियों के समय में होगा आंशिक परिवर्तन 
55350 लालकुआं-बरेली सिटी सवारी गाड़ी वर्तमान प्रस्थान समय लालकुआं से 14.50 बजे के स्थान पर 13.50 बजे होगा और बरेली सिटी स्टेशन पर आगमन 17.10 बजे के स्थान पर 16.15 बजे होगा।
55352 लालकुआं-बरेली सिटी सवारी गाड़ी में आंशिक परिवर्तन देवरनियां से बरेली सिटी स्टेशनों के मध्य किया जायेगा तथा बरेली सिटी स्टेशन पर आगमन 12.30 बजे के स्थान पर 12.40 बजे होगा।
55347 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी का वर्तमान प्रस्थान समय बरेली सिटी से 11.00 बजे के स्थान पर 10.30 बजे होगा और लालकुआं स्टेशन पर आगमन 13.25 बजे के स्थान पर 13.00 बजे होगा।
05306 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी का वर्तमान प्रस्थान समय बरेली सिटी से 19.40 बजे के स्थान पर 20.45 बजे होगा एवं लालकुआं स्टेशन पर 21.30 बजे के स्थान पर 22.40 बजे पहुंचेगी।
55365 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी का वर्तमान प्रस्थान समय बरेली सिटी से 13.25 बजे के स्थान पर 14.45 बजे होगा एवं पीलीभीत स्टेशन पर 15.25 बजे के स्थान पर 16.50 बजे पहुंचेगी।
55364 पीलीभीत सवारी-बरेली सिटी गाड़ी का वर्तमान प्रस्थान समय पीलीभीत से 10.35 बजे के स्थान पर 10.05 बजे होगा और बरेली सिटी स्टेशन पर आगमन 12.00 बजे होगा।

55368 पीलीभीत सवारी-बरेली सिटी गाड़ी का वर्तमान प्रस्थान समय पीलीभीत से 17.30 बजे के स्थान पर 17.45 बजे होगा।

बारह मार्च से कासगंज रूट पर अपने ट्रैक से पांच गाड़ियों का संचालन शुरू होने जा रहा है। गाड़ियों की समयसारणी की सूची जारी कर दी गई है। गाड़ी चलाने की पूरी तैयारी है। रविवार को पहली गाड़ी सुबह सात बजे बरेली सिटी से कासगंज को रवाना की जाएगी।
- निखिल पांडेय, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed