{"_id":"57eec4884f1c1b8707574194","slug":"the-two-have-met-in-prison-five-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मुलाकात करनी है तो पांच रुपये दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में मुलाकात करनी है तो पांच रुपये दो
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट व एसीजेएम शक्ति सिंह ने पुलिस अधीक्षक (नगर) समीर सौरभ व जिला प्रोबेशन अधिकारी ऊषा तिवारी के साथ जिला जेल, किशोर संप्रेक्षण गृह व नारी निकेतन का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला जेल के बाहर मुलाकातियों की प्रति व्यक्ति पांच रुपये की पर्ची कटती पायी गई वहीं किशोर संप्रेक्षण गृह में प्रधान मजिस्ट्रेट ने बच्चों के लिए बना खाना खाकर देखा। यहां पर गंदगी पर संप्रेक्षण गृह प्रबंधन को सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। मुलाकाती पर्ची जिला जेल के बाहर एक एजेंसी द्वारा काटी जाती है जिसके संबंध में हाल में ही शासनादेश निर्गत हुआ जिसके मुताबिक मुलाकात नि:शुल्क करायी जायेगी। नारी निकेतन की व्यवस्था पर निरीक्षण दल ने संतोष जताया। दूसरी ओर जेल अधीक्षक ददीह राम मौर्य ने कहा कि नियमानुसार बिना किसी शुल्क के मुलाकात कराने का प्रावधान है। पांच रुपये क्यों लिए जा रहे हैं, इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।