फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The tanker began to spring, the water bus and car

टैंकर फटते ही जल गई बस और कार

Fri, 15 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
The tanker began to spring, the water bus and car
जल गई बस और कार
शाहजहांपुर रोड पर रामवाटिका के गेट के पास मिस्त्री की दुकान पर खड़ी शिवांग ट्रैवल्स की बस में टैंकर फटने से आग लग गई। पास में खड़ी कार में भी आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बस के स्टेयरिंग में दिक्कत होने की वजह से शिवांग ट्रैवल्स के मालिक पंकज गोयल ने चालक को मिस्त्री चंदा के पास भेजा था। चालक ने स्टेयरिंग सही कराने के बाद बस को स्टार्ट करा दिया। पुलिस के मुताबिक मिस्त्री डीजल टैंक के पास कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान डीजल फटा और स्पार्किंग से होने पर चिंगरी से आग लग गई। डीजल की वजह से आग ने थोड़ी ही देर में इतना भयंकर रूप से ले लिया कि बस धूं-धूंकर जलने लगी। कुछ लोगों ने धूल और पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed