{"_id":"579d02514f1c1bab0b21e719","slug":"the-student-left-the-school-sohdon-awe","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के खौफ से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों के खौफ से छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी इलाके की आठवीं की छात्रा ने शोहदों के खौफ से स्कूल जाना छोड़ दिया। वह 25 दिन से स्कूल नहीं गई है। आठ दिन पहले छात्रा के पिता के घर पर शिकायत करने से खफा शोहदों ने उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस के मुखबिर के दो बेटों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जगतपुर इलाके की रहने वाले जरी के ठेकेदार की 14 साल की बेटी पुराने शहर के एक स्कूल में आठवीं की छात्रा है। पिछले करीब डेढ़ महीने से उसे मोहल्ले में ही रहने वाले जीशान, उसका भाई इमरान और उनके मामा सलमान ने परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा पैदल की स्कूल जाती है। आरोप है कि तीनों स्कूटी पर सवार होकर उस पर आते-जाते कमेंट करते हैं। कई बार रास्ते में रोककर छेड़छाड़ भी की। परिवार वालों से विवाद न हो, इसलिए छात्रा ने घर भी नहीं बताया। 22 जुलाई को शोहदों के घेर लेने पर छात्रा किसी तरह उनसे बचकर निकल आई और पिता को सारी बात बता दी। छात्रा के पिता शिकायत दर्ज कराने के लिए शोहदों के घर पहुंचे तो उनके पिता ने उल्टे उन्हें ही हड़काना शुरू कर दिया। शोहदों का पिता पुलिस का मुखबिर है और उसका थाने में उठना बैठना है। उसने लड़की के पिता को धमकाया भी कि मेरा तुम कुछ नहीं बिगड़वा पाओगे। मेरे दरोगा, दीवान और सिपाही सभी से संबंध हैं। ज्यादा करोगे तो जेल भिजवा दूंगा। धमकी से डरकर वह चुपचाप बैठ गए। छात्रा का भाई सीतापुर में कारपेंटरी का काम करता है। वह उसी दिन शाम को घर लौटकर आया तो छात्रा की हालत देखकर रास्ते में मिलने पर तीनों से विरोध जताने लगा। इस पर तीनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। गले और हाथ पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज करके मामला निपटा दिया। शनिवार को छात्रा से नई तहरीर लेकर तीनों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
-जीशान और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस जब तक कार्रवाई नहीं करेगी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। तीनों ने जीना हराम कर दिया है। वे बहुत भद्दे कमेंट करते हैं। काफी सहन किया, लेकिन उन्होंने अपनी आदत को नहीं सुधारा। तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए-पीड़ित छात्रा
विज्ञापन
-शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- आकाश तोमर, एएसपी