फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The school teacher molested student

केंद्रीय विद्यालय के टीचर ने छात्र को पीटा

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे के टीचर ने चौथी क्लास के छात्रा को लात घूंसों से पीटा। छात्र के पिता ने फोन पर इसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाध्यापक से की। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने टीचर का पक्ष लेते हुए छात्र के पिता से गाली गलौज की। छात्र के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने टीचर और प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांधीपुरम निवासी राजीव गंगवार एयरफोर्स में इलेक्ट्रिक और फायर फाइटिंग का सामान सप्लाई करते हैं। उनका बेटा प्रिंस गंगवार इज्जतनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे में चौथी क्लास में पढ़ता है। राजीव ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्लास में शोर मचाने पर टीचर आरएस शर्मा ने बतौर सजा बच्चों को हाथ ऊपर करके खड़ा कर दिया। ऊपर हाथ करके खड़े होने से उनका बेटा प्रिंस गिर गया। इतनी सी बात पर उनके बेटे को टीचर ने लात घूंसों से जमकर पीटा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे प्रिंस ने अपनी मां दीक्षा गंगवार को घटना की जानकारी दी। दीक्षा ने फोन करके अपने पति को बताया। राजीव के मुताबिक उन्होंने फोन पर स्कूल के प्रधानाध्यापक से टीचर की शिकायत की। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे उनसे गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

 शुक्रवार को राजीव ने इज्जतनगर थाने जाकर तहरीर दे दी। इस मामले में प्रधानाध्यापक जगदीश नेगी से बात की गई तो उनका कहना है कि फोन पर बच्चे के पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed