फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The public outcry, the woman grabbed , reports

युवती के शोर मचाने पर पब्लिक ने धर दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 05 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
 बेखौफ शोहदों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। भोजीपुरा से बाइक सवार दो शोहदों ने ऑटो में आ रही युवती को पूरे रास्ते भर परेशान किया। बरेली पहुंचने पर एक शोहदा उसी के ऑटो में बैठ गया। ऑटो बदलने पर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। बदायूं रोड पहुंचने पर युवती के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को धर दबोचा। हालांकि एक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने एक शोहदे के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती रविवार शाम अपने बीमार नाना को देखने भोजीपुरा स्थित अस्पताल गई थी। लौटते समय  बाइक सवार दो युवक उसके ऑटो का पीछा करने लगे। आगे चलकर एक एक शोहदा उसी के ऑटो में सवार हो गया। दूसरा बाइक से पीछे चल रहा था। युवती के अनुसार दोनों के मिले होने का अहसास होने पर वह चौपुला पुल के पास आकर ऑटो से उतर गई। इसके बाद रास्ता बदलने के लिए उसने गन्ना मील तक का ऑटो ले लिया। युवती ने बताया कि इसके बाद भी दोनों शोहदे बाइक से उसका पीछा करने लगे। ऑटो जब बदायूं रोड पर चुंगी के पास पहुंचा तो उसने उतरकर मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बाइक पर पीछे बैठे एक शोहदे को पकड़ लिया जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पवन प्रताप निवासी चौपुला बताया। उसने कहा कि वह ड्राइवरी करता है। पिता प्राइमरी शिक्षक हैं। उसने यह भी बताया कि भागने वाला शोहदा सुनील है। 
विज्ञापन


कोट
रविवार शाम साढ़े सात बजे गन्ना मील स्टैंड के पास युवती ने शोर मचाकर शोहदे को पकड़वाया। उसे जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
- सतीश यादव, थानाध्यक्ष, सुभाषनगर थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed