फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The nine-year-old trying to Drindgi

नौ साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश

Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
The nine-year-old trying to Drindgi
रोहतक में मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
दर्जी के बेटे और उसके घर वालों ने नौ साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश की। उसके कपड़े उतार दिए और छेड़छाड़ करने लगे। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो मां वहां पहुंच गई। उसके पहुंचते ही दर्जी के घर वाले भाग गए। पुलिस ने पांच दिन बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। 
विज्ञापन

सेंथल इलाके की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला दर्जी के वहां कपड़े सिलवाने दिए थे। पांच दिन पहले उसने बेटी को कपड़े लेने भेजा था। काफी देर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उसे चिंता हुई। वह दर्जी के घर पहुंची तो वहां का हाल देखकर दंग रह गईं। दर्जी घर पर नहीं थीं। आरोप लगाया कि उसका बेटा नदीम, अलीम और बेटी चमन आरा ने उसकी बेटी को कमरे में बंद रखा था। कपड़े भी उतारे थे। उससे रेप की कोशिश की गई थी। महिला के अनुसार उसे देखते ही तीनों भाग गए। वह बेहोशी की हालत में लड़की को घर लाई। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। आरोप है कि पुलिस ने जांच की बात कहकर मामला लटकाए रखा। इस बीच आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बनाने लगे। चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ 375, 511 और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed