{"_id":"577812114f1c1bd34979b9a9","slug":"the-city-is-spread-over-a-network-of-vicious-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे शहर में फैला है शातिर ठग का जाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे शहर में फैला है शातिर ठग का जाल
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मुद्रालोन योजना में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला ठग की एक एजेंट पर किला थाना में केस दर्ज किया गया है। हालांकि महिला ठग पर केस दर्ज करने में अब भी पुलिस हिचक रही हैै। किला इंस्पेक्टर ने इज्जतनगर का प्रकरण बताकर मुख्य ठग बताई जा रही मीरा पर कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर इज्जतनगर थाना में ठगी का शिकार लोगों से पूछताछ के बाद केस दर्ज करने की बात बताई गई है।
इज्जतनगर के हजियापुर, तुलाशेरपुर, मुंशीनगर निवासी सौ से अधिक महिलाओं से किला के साहूकारा निवासी मीरा ने लाखों की ठगी की। शुक्रवार को यह महिलाएं इकट्ठा होकर साहूकारा स्थित घर पहुंची, तब तक ठग फरार हो गई। शनिवार को यह खबर पढ़कर स्वालेनगर की महिलाओं को अपने साथ हो रही ठगी का पता लगाया। तब महिलाएं अपने परिवार संग किला थाना पहुंची। शन्नो, हफीस, सैफ, रिजवाना व अंजुम व अन्य ने बताया कि मीरा की एजेंट असिया ने उनसे लोन दिलाने के नाम पर एक हजार से लेकर पचपन सौ रुपए तक लिए। उन्हें बताया गया कि ईद तक लोन का रुपया खातों में पहुंच जाएगा। शनिवार को इन महिलाओं ने आरोपी असिया के घर घुसकर उससे मारपीट भी की। इसके बाद असिया अपने परिवार संग फरार हो गई है। शन्नों ने बताया कि लीचीबाग, छावनी, कटघर और दूसरे मोहल्लों की महिलाओं से असिया ने सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर तीन-तीन सौ रुपया लिए। किला थाना में असिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
शिकायत लेकर इज्जतनगर पहुंची महिलाएं
किला थाना के साहूकारा में रह रही ठग मीरा के घर हंगामा करने के बाद भी जब किला इंस्पेक्टर ने एफआईआर नहीं लिखी तो महिलाएं इज्जतनगर थाना पहुंची। तुलाशेरपुर, हजियापुर और मुंशीनगर मोहल्ले की ठगी की शिकार महिलाओं ने पहुंचकर इंस्पेक्टर से शिकायत की है।
विज्ञापन
मुख्य ठग मीरा के बेटे शोभित और देवर को थाना में बैठा रखा है, वह फरार है। अपराध स्थल इज्जतनगर होने से मीरा के खिलाफ उसी थाना में एफआईआर दर्ज होगी। स्वालेनगर की महिलाओं ने मीरा के एजेंट के खिलाफ शिकायत की, हमने एफआईआर दर्ज कर ली है।
- मोहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर, किला