{"_id":"58446c834f1c1bd303a866de","slug":"tampering-nervous-players-left-the-stadium-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से सहमी खिलाड़ी ने स्टेडियम जाना छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से सहमी खिलाड़ी ने स्टेडियम जाना छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रनगर से मुक्केबाजी के गुर सीखने स्टेडियम जाने वाली नाबालिग छात्रा के पीछे ट्रांसपोर्टर का बेटा पड़ गया। शोहदे ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और शादी की जिद करने लगा। विरोध करने पर वह छात्रा के घर पहुंच गया और उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा के पिता से उसने कहा कि शादी नहीं करोगे तो वह उनकी बेटी को उठा ले जाएगा। इससे छात्रा और उसका परिवार बेहद दहशत में है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
थाना प्रेमनगर के राजेंद्र नगर में रहने वाली ग्यारहवीं की छात्रा ने पिछले साल स्कूल के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुक्केबाजी के गुर सीखने जाना शुरू कर दिया। यहां संजयनगर के ट्रांसपोर्टर का बेटा विकास सारस्वत भी एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करने आता था। इस दौरान छात्रा से उसकी मुलाकात हो गई। उसने स्टेडियम से किसी तरह छात्रा का नंबर हासिल करने के बाद उसे फोन करना शुरू कर दिया। शुरू में छात्रा ने एक-दो बार बात कर ली। इसके बाद उसने जब अश्लील बातें करनी शुरू की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर उसने रास्ते में आने और जाने के समय छेड़छाड़ करने लगे। परेशान होकर छात्रा ने अपने पिता को सारी बात बता दी। पिता ने स्टेडियम में जाकर आरोपी से बात करके समझाया तब भी वह नहीं माना। इसके बाद पिता ने छात्रा का स्टेडियम जाना बंद करा दिया। उन्होंने आवास विकास चौकी इंचार्ज तुषार दत्त त्यागी से शिकायत की। चौकी इंचार्ज के हड़काने पर आरोपी कुछ दिन शांत होकर बैठ गया, लेकिन फोन करके इस बीच परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार की शाम से तो उसने सारी हदें पार कर दीं। दो बाइकों पर छह लड़कों को लेकर पहुंचकर छात्रा के घर की कुंडी खटखटा दी। दरवाजा खुलने पर छात्रा से शादी करने की जिद करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसी तरह रविवार को फिर से उसने अपने साथियों के साथ पहुंचकर शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा।
स्कूल के पास से उठा ले जाने का डर
मुक्केबाज के पिता बेटी को लेक र इतनी खौफजदा हैं कि वह रोजाना उसे स्कूल छोड़ने जाते हैं। छुट्टी होने पर स्कूल से लेकर भी खुद ही आते हैं। उनका कहना है कि विकास की आम शोहरत अच्छी नहीं है। वह उनकी बेटी को डरा रहा है।