फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tamil Nadu's 48 kg gold was strangled here

तमिलनाडु का 48 किलो सोना भी यहीं गला दिया था

Tue, 07 Mar 2017 01:49 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 07 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu's 48 kg gold was strangled here
तमिलनाडु का 48 किलो सोना भी यहीं गला दिया था - फोटो : Tamil Nadu's 48 kg gold was strangled here
 ककराला(बदायूं) के शातिर अपराधियों ने तमिलनाडु से चोरी करके  लाया गया 48 किलो सोना भी आलमगीरी गंज के सराफ के यहां ही गलवाया था। पुलिस ने डकैतों से साठगांठ रखने वाले सराफ कारोबारियों को चिहिन्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हसीन गैंग का पच्चू नाम का एक और शातिर डकैत पुलिस के हाथ लग गया है। अभी नन्हें समेत हसीन गैंग के और भी कई डकैतों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

शहर का बड़ा बाजार और आलमगीरी गंज को सोना-चांदी की मंडी कहा जाता है। यहां बड़े-बड़े सराफ कारोबारियों के शोरूम हैं। बमनपुरी में एक छोटी की दुकान चलाने वाले सराफ के यहां भी चोरी के सोने की गलाई का काम चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी जुटानी शुरू कर दी है कि कौन से सराफ के साथ गलत लोगों की दोस्ती है। हसीन गैंग से साठगांठ होने पर एवन सराफ प्रदीप मराठा के जेल जाने के बाद बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। क्राइम ब्रांच और सीबीगंज पुलिस प्रमोद मराठा सराफ की तलाश कर रही है। प्रमोद ने शीशगढ़ के सराफ की 670 ग्राम चांदी गलाई है। प्रभारी निरीक्षक निसार हुसैन ने बताया कि हसीन गैंग के बदमाशों की तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश दी गई है, जल्द ही हसीन गैंग के कुछ और बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।   
विज्ञापन

नए लड़कों को डकैत बना रहा है हसीन
-शीशगढ का हसीन उर्फ गुड्डू का अपराध करने का तरीका दूसरे बदमाशों के अलग है। स्पोर्ट्स सूज, जींन्स और टी शर्ट पहनने वाला हसीन नए मोबाइलों का बेहद शौकीन है। पुलिस के मुताबिक हसीन अपने गैंग में मान सिंह समेत दो साथियों को ही परमानेंट साथ में रखता है। हर घटना में नए लड़कों को शामिल करके  करता है। रैकी करने के लिए हसीन गैंग लोकल लड़कों ही शामिल कर लेता है। रैकी होने के बाद हसीन गैंग टेंपो से आता है। देर को मौका मिलते ही यह गैंग चिहिन्त घरों में घुस जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed