{"_id":"57c5e1814f1c1bde042cb104","slug":"student-killed-in-crash-near-red-gate-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल फाटक के पास हादसे में छात्र की मौत, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाल फाटक के पास हादसे में छात्र की मौत, बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में बीए के छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव किया। इसमें एक होमगार्ड जख्मी हो गया। पुलिस अफसरों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बमुश्किल भीड़ को शांत किया। कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया गांव का 18 वर्षीय लक्ष्मन सिंह पुत्र नोनीराम बाबा रामदास डिग्री कालेज भोलापुर में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे लक्ष्मन और उसका दोस्त सोनू मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कूलर की मोटर ठीक कराने के लिए बाइक पर बाजार आ रहे थे। बदायूं रोड पर लालफाटक के पास बिजली घर के सामने उनकी बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा लक्ष्मन सिंह छिटककर नीचे सड़क पर जा गिरा। तभी उसी ट्रैक्टर का पहिया लक्ष्मन के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर व ईंटों भरी ट्राली मौके पर छोड़कर भाग गए। इसमें सोनू घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर परिवार वाले व तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और लकड़ी के लट्ठा डालकर बरेली-बदायूं रोड जामकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनों लग गईं। परिवार वाले ट्रैक्टर चालक को खुद सजा देने के लिए पकड़कर मौके पर लाने की मांग कर रहे थे। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली के टायर पंचर कर दिए और आग लगाने को डीजल निकालने की कोशिश करने लगे। इसकी सूचना मिली तो एएसपी आकाश तोमर व सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंच गए। बारादरी और सुभाषनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अफसर भीड़ को समझाने में लगे थी। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की में सड़क पर गिरा हरीश नाम का होमगार्ड जख्मी हो गया। पुलिस अफसरों ने ट्रैक्टर चालक पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन पर भरोसा करके करीब घंटे भर बाद लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। कहीं तब जाकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा सका।
ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में रोड जाम करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में रोड जाम करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन