फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student abducted from Khalsa Inter College

खालसा इंटर कॉलेज के बाहर से चौथी के छात्र का अपहरण 

Mon, 07 May 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 07 May 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Student abducted from Khalsa Inter College
बच्चे का अपहरण
बच्चा चोरी की कई घटनाओं के बाद अब सुभाषनगर के राजमिस्त्री का बेटा खालसा इंटर कॉलेज के बाहर से गायब हो गया। उसके पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित पिता के मुताबिक उनका दस साल का बेटा चौथी का छात्र है। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका पता नहीं चला। पुलिस ने छात्र की जानकारी डीसीआरबी को भेजी है ताकि आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश कराई जा सके। 
विज्ञापन

सुभाषनगर के शिव मंदिर के पीछे गली नंबर चार में रहने वाले पन्नालाल के मुताबिक उनका बेटा आकाश उर्फ अन्नू (10 साल) बीती तीन मई को खालसा इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था। वह चौथी कक्षा का छात्र है। दोपहर 12 बजे स्कूल जाने के बाद छुट्टी के वक्त वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने स्कूल प्रशासन से पूछताछ की तो उन लोगों ने कोई भी जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने आकाश के दोस्तों और अपने रिश्तेदारों के घर पर पता किया, लेकिन वह कहीं नहीं पहुंचा था। मगर बच्चे के गायब होने के बाद पुलिस इस मामले को लेकर बहुत गंभीर नहीं दिख रही है जबकि शहर में बच्चों के अपहरण एवं चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पंफलेट छपवाए 
पन्नालाल ने बताया कि वह पेशे से राजमिस्त्री हैं। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। गायब होने के दौरान आकाश ने सफेद शर्ट, खाकी पेंट, पैरों में काले रंग के जूते पहने हुए हैं। वहीं सुभाषनगर थाना प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि आकाश का बड़ा भाई टेंपो चलाता है। तीन मई को वह अपने बड़े भाई से 50 रुपये लेकर गया था। उन्होंने बताया कि खोजबीन के लिए उसके पंफलेट भी छपवाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed