फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stuck in PWD for a month Bridge file access bridge corporation

एक महीने से पीडब्लूडी में फंसी  बजट फाइल पहुंची सेतु निगम

Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stuck in PWD for a month Bridge file access bridge corporation
bareilly - फोटो : bareilly

विज्ञापन
बरेली।
आखिर अमर उजाला और पब्लिक की मुहिम काम आ गई। वित्त मंत्री ने जब पीडब्लूडी अफसर तलब किए, तब बजट फाइल सेतु निगम पहुंच गई। साथ ही स्वीकृत बजट 11.41 करोड़ रुपये भी निकल आए। 
शहामतगंज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिसंबर से पहले पूरा करने में धन कमी आड़े आ रही थी। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बरेली आए थे, तब वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने यह मामला रखा। इसके बाद वित्त मंत्री ने इसे बजट सत्र में रखा और वित्तीय स्वीकृति मिल गई। बजट स्वीकृत होने के बाद फाइल पीडब्लूडी पहुंच गई। पीडब्लूडी से सेतु निगम को वांछित धनराशि पहुंचनी थी, लेकिन कुछ अफसरों ने फाइल अपने पास दबा ली। इससे फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा। जोड़तोड़ से निर्माण तो चलता रहा, लेकिन इसे ज्यादा समय तक नहीं चलाया जा सकता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पिछले माह निर्माण कार्य में बजट बाधा को उजागर किया था। वित्त मंत्री अग्रवाल ने सार्वजनिक बयान दिया कि बजट के अभाव में कार्य नहीं रुकेगा, इसलिए लगातार फाइल पर निगरानी हो रही थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में वित्त मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव सदाकांत, चीफ इंजीनियर बीके सिंह और सेतु निगम के प्रबंध निदेशक राजन मित्तल को तलब किया और बजट फाइल की स्थित पूछी। अग्रवाल ने जब तेवर दिखाए, तब पता चला कि बजट संबंधी फाइल चीफ इंजीनियर बीके सिंह के कार्यालय में धूल चाट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिह्नित किए जा रहे काम 
में बाधा डालने वाले अफसर
वित्त मंत्री अग्रवाल ने लोनिवि के अफसरों से कहा कि कुछ अधिकारी जानबूझकर काम में बाधा पैदा कर रहे हैं, ऐसे अफसर चिह्नित किए जा रहे हैं। पिछले माह वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद भी फाइल दबाना ऐसा ही संकेत दे रहा है। इस पर अफसर बगले झांकने लगे और अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने वादा किया कि वित्तीय अभाव में बरेली में कोई प्रोजेक्ट नहीं रुकेगा। साथ ही उन्होंने बजट फाइल सेतु निगम को सौंपने के  निर्देश दिए। बैठक से फोन पर सेतु निगम प्रोजेक्ट प्रबंधक सूरज गर्ग को निर्देश दिए गए कि निर्माण नहीं रुकना चाहिए। सेतु निगम प्रबंधक ने फोन पर निर्माण प्रगति मांगी, तब गर्ग ने बताया कि अभी धन कमी आड़े नहीं आई है।

... तो चीफ इंजीनियर ने फंसाया था पेंच
लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर बीके सिंह पिछली सपा सरकार में मलाई काटने और अन्य कई मामलों में चर्चित रहे हैं। वह बरेली निवासी हैं, इसलिए वे बरेली में चल रहे प्रोजेक्टों में खास रुचि लेते हैं। बताया जाता है कि नयी सरकार में जोड़तोड़ से अपनी कुर्सी सुरक्षित रखी है, लेकिन शहामतगंज फ्लाईओवर के बजट की फाइल दबाने पर उनकी फजीहत हुई। 



लोनिवि के अफसरों के साथ हुई बैठक में स्वीकृत 11.41 करोड़ रुपये की बजट फाइल सेतु निगम को जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कड़े शब्दोें में निर्देश दिए कि किसी भी प्रोजेक्ट की फाइल लंबित नहीं होनी चाहिए। -राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed