फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   STF bareilly arrested wanted in dacoity from Bihar

एसटीएफ बरेली ने बिहार से दबोचा 25 हजार का इनामी

Thu, 10 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 10 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
STF bareilly arrested wanted in dacoity from Bihar
arrest

डकैती के एक मामले में छह साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश बरखेड़ा के गांव खमरिया निवासी गुलाब को एसटीएफ की बरेली यूनिट के प्रभारी अजय कुमार यादव ने सुरागरसी के बाद सीवान (बिहार) के मदारपुर गांव से दबोच कर सुनगढ़ी पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पूछताछ कर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी का  चालान कर दिया है। 

विज्ञापन

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि 27 मार्च 2012 को सुनगढ़ी क्षेत्र के चिडियादाह गांव निवासी नवाब अहमद के मकान में डकैती की वारदात हुई थी। इसमें सात आरोपियों में से छह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी गुलाब छह साल से फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अधिकारियों ने आरोपी की धरपकड़ के लिए बरेली एसटीएफ को जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद उसको बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बकसे और खोपड़ा गैंग का शातिर अपराधी है। उस पर डकैती, लूट आदि के कई संगीन मुकदमे हैं। उसकी धरपकड़ पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed