Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out on Karmabhoomi Express, possibly due to chemicals or a short circuit; forensic investigation begins.

Ambala News: कर्मभूमि एक्सप्रेस में केमिकल या शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फॉरेंसिक जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on Karmabhoomi Express, possibly due to chemicals or a short circuit; forensic investigation begins.
अंबाला रेल मंडल के अधीन सराय बंजारा स्टेशन के नजदीक कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग। रेलवे - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजाब के सराय बंजारा स्टेशन (सरहिंद-राजपुरा रेल खंड) के पास ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग के मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब सबकी निगाहें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर आ टिकी हैं।
फॉरेंसिक टीम की ओर से प्रस्तुत रासायनिक और तकनीकी निष्कर्षों के आधार पर ही यह फैसला लिया जाएगा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच रेलवे बोर्ड की उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति को सौंपी जाएगी या फिर इसकी जिम्मेदारी अंबाला मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों तक ही सीमित रहेगी। हालांकिआग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिर भी रेलवे इस मामले को गंभीरता से ले रही है ताकि कहीं कोई लापरवाही न रह जाए।
विज्ञापन

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य, केमिकल्स की जांच
फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम ने शुक्रवार को हुए इस हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने आग से प्रभावित डिब्बों से जली हुई सामग्री, राख, पिघली धातु और मलबे के सैंपल सील किए हैं। जांच में मुख्य रूप से यह पता लगाया जाएगा कि कहीं आग लगाने के लिए पेट्रोल, केरोसिन, डीजल या किसी अन्य रासायनिक ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। इसके साथ ही ट्रेन के पंखों और आंतरिक वायरिंग में स्पार्किंग या बिजली के शॉर्ट सर्किट की संभावना को खंगालने के लिए रेलवे के तकनीकी व इलेक्ट्रिकल विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस 12508 में यह हादसा दोपहर लगभग 1:15 बजे हुआ। सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास सरहिंद-राजपुरा रेल खंड पर जब ट्रेन तेजी से गुजर रही थी, तभी इंजन के पीछे लगे पांचवें जनरल कोच से अचानक भारी धुआं उठने लगा। कोच से धुआं और लपटें निकलते देख यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत सराय बंजारा के समीप ही रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्री आनन-फानन में अपना सामान छोड़कर ट्रैक पर कूदने लगे।
कुछ देर बाद आग ने आसपास की कुल 4 बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग से प्रभावित चारों डिब्बों को ट्रेन के बाकी हिस्से से काटकर अलग किया। इससे पूरी ट्रेन को जलने से बचा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां और आरपीएफ/जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते यात्रियों के बाहर निकलने से कोई जनहानि या बड़ी शारीरिक चोट की खबर नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत दुर्घटना रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंच गई थी। इसके अलावा रेलवे के उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की जांच फॉरेसिंग विशेषज्ञ कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला।

अंबाला रेल मंडल के अधीन सराय बंजारा स्टेशन के नजदीक कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग। रेलवे

अंबाला रेल मंडल के अधीन सराय बंजारा स्टेशन के नजदीक कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग। रेलवे- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed