{"_id":"6aee3275b89816b7580adeab","slug":"renu-murdered-amidst-domestic-strife-woman-along-with-husband-and-in-laws-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1017662-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू कलह में रेनू की हत्या, पति और ससुराल वालों के साथ शामिल महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू कलह में रेनू की हत्या, पति और ससुराल वालों के साथ शामिल महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में घरेलू कलह के चलते रेनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पिंकी (28) पत्नी अर्पण के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि रेनू की हत्या में उसका पति, जेठ, ससुर और पिंकी शामिल थे। आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार करने और पेचकश से गोदकर उसकी हत्या की थी।
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि पांच अक्तूबर को रेनू के भाई राहुल राठी निवासी गांव जलालपुर थाना पिसावा अलीगढ़ ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बहन की हत्या उसके पति अरुण, ससुर विनोद, सास रोहताशी और देवर अर्पण ने मिलकर की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 85 और 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पिंकी पत्नी अर्पण का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर डीटीपी कट से करीब 500 मीटर पहले चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पिंकी ने घरेलू विवाद के चलते पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रेनू की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पेचकश, बेडशीट, चादर, ग्लूकोज की खाली बोतल, पांच खाली इंजेक्शन की शीशियां और एक सिरिंज बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार महिला के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।