Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assault and firing during a land dispute; a young man held captive

Prayagraj News: जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग, युवक को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Assault and firing during a land dispute; a young man held captive
झूंसी के बजहा गांव के सामने शुक्रवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसके भतीजे को जबरन उठाकर अपने घर में बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच नामजद समेत आधा दर्जन लोगों ने अधेड़ और उसके भतीजे पर हमला किया। फायरिंग में गोली बाल-बाल बचते हुए निकल गई। लाठी-डंडों से हुए हमले में उदयराज सिंह के पैर में गंभीर चोट आई। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर रुपये और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। उदयराज सिंह अपने भतीजे समर बहादुर सिंह के साथ खेत की ओर जा रहे थे। तभी नीबी खोभार के प्रधान पति शेरा यादव समेत पांच नामजद लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

मारपीट के बाद हमलावरों ने समर बहादुर सिंह को जबरन अपने घर में बंधक बना लिया। सूचना पर एसीपी झूंसी अरुण पाराशर और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने युवक को सकुशल मुक्त कराया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी अरुण पाराशर ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed